फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भारत की इस गुफा में छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज, जानिए क्या है इसके पीछे का रहस्य

Sat, 18 Dec 2021 11:25 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Dec 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
secret of the end of the world is hidden in patal bhuvaneshwar cave temple know the mysterious cave
इस गुफा में छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज - फोटो : Twitter @IMVoyager

दुनियाभर में कई रहस्यमयी गुफाएं मौजूद हैं जो आज तक वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली हैं। ऐसी ही एक गुफा भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित इस रहस्यमयी गुफा का नाम है पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर। इस गुफा का जिक्र पुराणों में मिलता है। इस गुफा के गर्भ में दुनिया के समाप्त होने का रहस्य छिपा हुआ है। समुद्र तल से 90 फीट नीचे स्थित यह मंदिर जितना सुंदर है उतना ही रहस्यमयी भी है। इसके अंदर जाने के लिए बेहद ही पतले रास्ते हैं। आईए जानते हैं इस मंदिर से जुड़े रहस्यों के बारे में... 

बताया जाता है कि इस मंदिर की खोज सूर्य वंश के राजा ने की थी। सूर्य वंश के राजा ऋतुपर्णा का त्रेता युग में अयोध्या पर शासन था। राजा ऋतुपर्णा की यहीं पर नागों के राजा अधिशेष से मुलाकात हुई थी। मान्यताओं के मुताबिक, इस मंदिर की खोज करने वाले राजा ऋतुपर्णा पहले इंसान थे। 

secret of the end of the world is hidden in patal bhuvaneshwar cave temple know the mysterious cave
इस गुफा में छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज - फोटो : Twitter @IMVoyager

इस गुफा के अंदर राजा ऋतुपर्णा को नागों के राजा अधिशेष लेकर गए। इसी स्थान पर ऋतुपर्णा को भगवान शिव और अन्य देवी देवताओं के दर्शन प्राप्त हुए। फिर इस गुफा की कोई चर्चा नहीं की गई। इसके बाद पांडवों ने द्वापर युग में इस गुफा को खोजा। इस गुफा में पांडव भगवान की पूजा करते थे। स्कंदपुराण में कहा गया है कि पाताल भुवनेश्वर में भगवान शिव निवास करते हैं जहां सभी देवी देवता उनकी पूजा करने के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जगदगुरु आदि शंकराचार्य ने कलयुग में इस गुफा की खोज की थी और यहां पर शिवलिंग स्थापित किया था जो तांबे का था।

secret of the end of the world is hidden in patal bhuvaneshwar cave temple know the mysterious cave
इस गुफा में छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज - फोटो : Twitter @IMVoyager

बताया जाता है कि नागों के राजा अधिशेष ने अपने सिर पर पृथ्वी का भार उठाया हुआ है। इस मंदिर में रणद्वार, पापद्वार, धर्मद्वार और मोक्षद्वार के नाम के चार दरवाजे हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, जब रावण की मौत हुई थी, तो पापद्वार बंद हो गया था। फिर महाभारत का युद्ध समाप्त होने के बाद रणद्वार भी बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
secret of the end of the world is hidden in patal bhuvaneshwar cave temple know the mysterious cave
इस गुफा में छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज - फोटो : Twitter @IMVoyager

मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान गणेश का कटा सिर स्थापित है और यहां पर भगवान गणेश को आदिगणेश कहा जाता है। इस मंदिर में चार खंभे हैं जो सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग का प्रतीक हैं। इनमें कलियुग के खंभे की लंबाई सबसे अधिक है। 

विज्ञापन
secret of the end of the world is hidden in patal bhuvaneshwar cave temple know the mysterious cave
इस गुफा में छिपा है दुनिया के खत्म होने का राज - फोटो : Twitter @IMVoyager

बताया जाता है कि इस गुफा में स्थित एक शिवलिंग लगातार बढ़ता जा रहा है। मान्यताओं के मुताबिक, जब यह शिवलिंग गुफा की छत को छू देगा, तो दुनिया समाप्त हो जाएगी। कहा जाता है कि इस गुफा में स्थित पत्थर से जानकारी मिल सकती है कि दुनिया कब समाप्त होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed