फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों आ रहा बिपरजॉय तूफान? जानिए दुनिया के पांच सबसे खतरनाक तूफानों के बारे में, चली गई थी लाखों की जान

Fri, 16 Jun 2023 10:34 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Biporjoy Cyclone: how cyclonic storms are formed know the most deadliest cyclone in the world history
most deadliest cyclone in the world history - फोटो : iStock

Biporjoy Cyclone: दुनिया में हर साल कई तूफान आते हैं। इनमें कई कमजोर होते हैं, जबकि कुछ बेहद खतरनाक होते हैं। अब इस बीच भारत के कई इलाकों पर च्रकवाती तूफान बिपरजॉय (Biporjoy Cyclone) का खतरा मंडरा रहा है। इस तूफान ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है और इसका असर भी नजर आने लगा है। गुजरात, मुंबई और केरल के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने च्रकवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। 



आज हम आपको बताएंगे कि च्रकवाती तूफान क्यों आते हैं? इसके साथ ही दुनिया के पांच सबसे खतरनाक तूफान के बारे में भी, जिनमें लाखों लोगों की मौत हो गई थी। आमतौर पर बंगाल की खाड़ी की तुलना में अरब सागर शांत है। यही वजह है कि बंगाल की खाड़ी में ज्यादातर चक्रवाती तूफान बनते हैं। लेकिन कुछ सालों में देखा गया है कि अरब सागर में चक्रवाती तूफान के आने के दर में वृद्धि हुई है और उनकी भयावहता भी बढ़ रही है। 
 

Biporjoy Cyclone: how cyclonic storms are formed know the most deadliest cyclone in the world history
most deadliest cyclone in the world history - फोटो : iStock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेटेरियोलॉजी के पर्यावरण वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल का कहना है कि अरब सागर गर्म नहीं है, जबकि बंगाल की खाड़ी गर्म है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में जब प्रतिवर्ष दो से तीन चक्रवाती तूफान आते थे, तब अरब सागर में एक भी चक्रवाती तूफान नहीं आता था। लेकिन अब अरब सागर भी गरम हो रहा है। इसकी वजह से यहां पर चक्रवात आ रहे हैं और इनकी तीव्रता भी ज्यादा है। 

Biporjoy Cyclone: how cyclonic storms are formed know the most deadliest cyclone in the world history
most deadliest cyclone in the world history - फोटो : Pixabay

हमेशा सागरों के गर्म इलाकों के ऊपर बिपरजॉय जैसे तूफान बनते हैं, जहां का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होता है। समुद्र के पानी का तापमान बढ़ने की वजह से इसके ऊपर की मौजूद हवा गर्म हो जाती है। जब यह हवा ऊपर की तरफ उठने लगती है, तो उस जगह पर कम दबाव का क्षेत्र बनने लगता है। इसे भरने के लिए पास मौजूद ठंडी हवा कम दवाब वाली जगह की तरफ जाने लगती है। गर्म और ठंडी हवाओं के मिलने से तूफान बनता है। इस चक्रवात की वजह से तेज हवाओं के साथ बारिश होती है। तूफान के हवा की रफ्तार 35 किमी प्रतिघंटे से लेकर 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी अधिक हो सकती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Biporjoy Cyclone: how cyclonic storms are formed know the most deadliest cyclone in the world history
most deadliest cyclone in the world history - फोटो : iStock

दुनिया के पांस सबसे खतरनाक तूफान

भोला चक्रवाती तूफान

यह तूफान पूर्वी पाकिस्तान यानी अब के बांग्लादेश में साल 1970 में आया था। यह तूफान बेहद भयावह था। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस तूफान में करीब पांच लाख लोगों की जान चली गई थी। बंगाल की खाड़ी में इस तूफान की शुरुआत 8 नवंबर 1970 को हुई थी और 12 नवंबर को पूर्वी पाकिस्तान में पहुंच गया। इसके बाद तूफान ने भयानक कहर बरपाया। 

Viral News: सैलून में बाल कटाने के लिए लड़के को लेना पड़ गया एक लाख का लोन, ऐसे बना बेवकूफ

विज्ञापन
Biporjoy Cyclone: how cyclonic storms are formed know the most deadliest cyclone in the world history
most deadliest cyclone in the world history - फोटो : Pixabay

हूगली रिवर साइक्लोन

इस तूफान की वजह से करीब साढ़े तीन लाख लोगों की मौत हुई थी। इस तूफान को इतिहास के सबसे खतरनाक साइक्लोन में गिना जाता है। 1737 में आए इस तूफान ने कलकत्ता में भारी तबाही मचाई थी। 

Lord Krishna: ऐसे हुई थी श्रीकृष्ण की मृत्यु, महाभारत काल से जुड़े इस रहस्य को जान विश्वास नहीं करेंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed