फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   boy pays bill for hair cutting in salon money by taking loan trending news in hindi

Viral News: सैलून में बाल कटाने के लिए लड़के को लेना पड़ गया एक लाख का लोन, ऐसे बना बेवकूफ

Mon, 12 Jun 2023 06:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 06:35 PM IST
सार

यह मामला चीन के जेंगजियांग प्रांत के हांग्जो शहर का है। यहां पर एक लड़का सैलून में बाल कटवाने के लिए गया था, लेकिन बिल देखकर उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
boy pays bill for hair cutting in salon money by taking loan trending news in hindi
boy pays bill for hair cutting in salon money by taking loan - फोटो : iStock

विस्तार

Viral News: हर शख्स के अंदर सुंदर दिखने की चाहत होती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। सुंदर दिखने के लिए लोग अच्छे से अच्छे सैलून में हेयरकट कराते हैं, लेकिन एक लड़के को सैलून में बाल कटवाना महंगा पड़ गया। कई लोग बालों के ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी को बाल कटवाने के लिए कर्ज लेना पड़ा है? लेकिन एक लड़के को बाल कटाने के लिए एक लाख रुपए से अधिक का लोन पड़ा। 

विज्ञापन


यह पूरा मामला चीन के जेंगजियांग प्रांत के हांग्जो शहर का है। यहां पर एक लड़का सैलून में बाल कटवाने के लिए गया था, लेकिन बिल देखकर उसके होश उड़ गए। दरअसल लड़के को 230 रुपये के हेयरकट के लिए 1 लाख 15 हजार का बिल पकड़ा दिया गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लड़के को इस बिल को भरने के लिए लोन लेना पड़ा। 
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सैूलन में बाल कटवाने गए युवक का नाम ली है। लड़का एक रेस्टोरेंट में काम करता है। लड़के के दोस्त ने 20 युआन यानी 230 रुपये का एक गिफ्ट कूपन दिया था। इस कूपन पर युवक बीजिक्सिंग सैलून में सामान्य हेयरकट करा सकता था। हालांकि जब ली सैलून में पहुंचा था, तो कर्मचारियों ने उसे बताया कि पहले हेड मसाज आदि दी जाएगी। इसके बाद ली को सैलून की तरफ से फेसपैक लगाया गया, जिसका दाम 500 रुपये बताया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सैलून ने लीसे 5000 युआन (58 हजार रुपये) का गिफ्ट कार्ड खरीदने को कहा, ताकि उसे और छूट की सुविधा मिल जाए। सैलून ने इस दौरान ली की आंखों से चश्मा हटा दिया था। इसकी वजह से वह रेट लिस्ट को देख नहीं पाया था। 

Fundudzi Lake: दुनिया की सबसे रहस्यमय झील की डरावनी कहानी, जिसका पानी पीने के बाद नहीं लौटता कोई वापस

सैलून वालों ने सिर्फ हेयरकट कराने गए ली के सिर पर कई तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए। सैूलन ने ली को मसाज, फेशियल जैसी चीजों के बाद जब बिल थमाया, तो ली के होश उड़े गए, क्योंकि बिल लाखों में था। ली के पास सिर्फ 230 रुपये का गिफ्ट कूपन था। लीन ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, तो सैलून के कर्मचारियों ने उस पर दबाव डाला। जब वह नहीं माने तो उसने क्रेडिट ऐप से 57 हजार का लोन ले लिया और बिल चुकाया।

ली ने बताया कि उस दौरान सैलून में वह काफी डरा हुआ था और वहां पर कुछ बोल नहीं सका। अब वह अपने पैसे को वापस लेने के लिए मीडिया से मदद मांग रहा है। ली का कहना है कि उन्होंने उसे बातों में उलझाकर उसके पैसे ले लिए। 


Coconut Water: नारियल के अंदर कहां से आता है पौष्टिक पानी, कुदरत के इस चमत्कार पर यकीन नहीं करेंगे आप

ली ने बताया कि हेयरकट के नाम पर मसाज, फेशियल और तरह-तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया गया। चश्मा हटा देने की वजह से वह रेट लिस्ट नहीं देख सका। उसने बताया कि बार-बार मांगने पर उसे रेट लिस्ट नहीं दिखाई गई। उसका कहना है कि जब मैंने कहा कि पैसे नहीं हैं, तो धमकी दी गई। 

उसका कहना है कि सैलून के कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और बिल के पैसे ले लिए। हालांकि इस घटना के बाद बेजिक्सिंग हेयर सैलून बंद हो गया है। स्थानीय अधिकारी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed