फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mother elephant saves baby from Kruger National Park floods

नदी में बाढ़ के बीच मासूम की ढाल बनी मां, हाथी ने अपने बच्चे को ऐसे बचाया, देखकर हो जाएंगे भावुक

Sat, 29 Aug 2026 07:15 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 29 Aug 2026 07:15 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक भावुक करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक हाथी नदी की तेज धारा में फंसे बच्चे को बचाने के लिए अपने जान की बाजी लगा देता है। 

विज्ञापन
Mother elephant saves baby from Kruger National Park floods
नदी में बाढ़ के बीच बच्चे की ढाल बनी मां, हाथी ने अपने बच्चे को ऐसे बचाया, देखकर हो जाएंगे भावुक - फोटो : एक्स

विस्तार

बारिश के मौसम में इन दिनो नदी और नाले उफान पर हैं। इसकी वजह से जंगली जानवरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी एक जगह से दूसरी जगह से जाने के दौरान बाढ़ के पानी में फंस जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक इसी तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी और उसका बच्चा तेज बहाव वाली नदी को पार करते दिख रहे हैं। पानी का बहाव इतना तेज है, लेकिन हाथी अपने बच्चे को अकेला नहीं छोड़ता और धीरे-धीरे उसे अपने साथ आगे ले जाता है। वीडियो में मां और बच्चे के बीच का यह पल लोगों का दिल जीत रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में क्या है?

वीडियो शूरू होते ही नदी में तज बहता पानी दिख रहा है। पानी के बीच एक हाथी का बच्चा आगे जाने की कोशिश कर रहा है और उसके पीछे एक बड़ा हाथी भी नजर आ रहा है। यह नन्हें हाथी की मां है। तेज बहाव में बच्चा खुद को संभालते हुए आगे बढ़ रहा है और उसकी मां मदद कर रही है। कुछ देर बाद नन्हा हाथी अपनी मां के साथ नदी के बाहर कच्ची सड़क पर जाते हुए दिखाई देता है। वीडियो देखकर लोग बड़े हाथी की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो की खासियत यह है कि हाथी अपने बच्चे को तेज बहाव के बाद भी अकेला नहीं छोड़ता है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा हाथी का बच्चा बहुत छोटा है और वह नदी की तेज धारा में फंस गया है। इसलिए उसके लिए बहाव को पार करना कठिन लग रहा है। बड़ा हाथी यानी उसकी मां करीब रहती है और अपनी सूंड की मदद से आगे बढ़ाती दिख रही है। मां और बच्चे को इस साथ को देखकर यह भी समझ आता है कि जंगली जानवर कठिन परिस्थितियों में अपने बच्चों को लेकर सतर्क रहते हैं। लोगों का कहना है कि आखिर मां तो मां होती है। बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान दाव पर लगा देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नेपाल की बाढ़ सिर्फ शुरुआत! दुनिया के इन देशों में भी मच सकती है भयानक तबाही, वैज्ञानिकों ने दी खतरनाक चेतावनी

पानी से बाहर निकलने के बाद हाथी और उसका बच्चा जंगल की तरफ चले जाते हैं। वीडियो में नदी के आसपास का इलाका हरा-भरा है। बारिश के बाद जंगल का यह दृश्य बिल्कुल अलग नजर आता है। वीडियो को देखकर लोग खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

वायरल: नहीं देखा होगा ऐसा कोबरा! सांप-नेवले की लड़ाई देखकर दहशत में आए लोग, वायरल हुआ दुर्लभ वीडियो

लोगों की प्रतिक्रियाएं 

वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि मां हर रूप में अपना ममत्व नहीं छोड़ती, तो वहीं एक अन्य ने लिखा है कि मां सबसे बड़ा योद्धा होती हे। एक और शख्स ने लिखा है कि भारतीय संस्कृति में मां त्याग, शक्ति, करुणा और ममता की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं, उनका स्थान संसार में सर्वोच्च और सदैव पूजनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed