फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Biparjoy Cyclone: कुदरती तूफानों से क्यों जूझ रहा है भारत, दुनिया के इन 5 देशों में आते हैं सबसे ज्यादा तूफान

Fri, 16 Jun 2023 10:31 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 16 Jun 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
cyclone biparjoy news and updates five countries most frequently hit by natural disasters and cyclones
Hurricanes - फोटो : istock

Countries Have The Most Hurricanes: हाल के कुछ वर्षों में भारतीय क्षेत्र में चक्रवातों का सिलसिला बढ़ा है। जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का तापमान बढ़ रहा है, जो समुद्र में बनने वाले चक्रवातों का कारण है। चक्रवात की शुरुआत समुद्र के गर्म क्षेत्र से ही होती है। यहां से उठने वाली हवा कम वायु दाब का क्षेत्र बनाती है। जब गर्म हवा तेजी से ऊपर आती है, जो उसको नमी मिलती है, जिससे बाद में घने बादल बन जाते हैं। ऐसे में खाली हुई जगह को भरने के लिए नम हवा तेजी से नीचे आती है और फिर ऊपर की ओर उठती है। इसी का भयानक रूप चक्रवात बनता है, जो अपने साथ तबाही लाता है। अक्सर इस तरह के तूफान आते रहते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सबसे ज्यादा तूफान किस देश में आते हैं? आखिर कौन से शहर और क्षेत्र इस प्राकृतिक आपदा से लगातार जूझते रहते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया में ऐसी कौन सी जगहें हैं, जहां सबसे ज्यादा तूफानी हवाएं चलती हैं।



 

cyclone biparjoy news and updates five countries most frequently hit by natural disasters and cyclones
Hurricanes - फोटो : istock
चीन
तथ्यों के मुताबिक चीन का टाइफून सीजन पूरे साल रहता है। इसलिए इसे सबसे अधिक तूफान का अनुभव करने वाला देश माना जाता है। बनाता है। चीन में आने वाले सबसे भयानक तूफानों में से एक था सौमई था, जिसने 2006 की गर्मियों में कई लोगों की जान ले ली थी। जुलाई में उष्णकटिबंधीय तूफान बिलिस के दौरान 600 से अधिक लोगों की जान गई, जबकि अगस्त की शुरुआत में टाइफून प्रापिरून ने करीब 80 लोगों की जान ली। ये देश में उस साल का छठा चक्रवात तूफान था।
cyclone biparjoy news and updates five countries most frequently hit by natural disasters and cyclones
Hurricanes - फोटो : istock
फिलीपींस
फिलीपींस में अब तक दर्ज किए गए सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवातों में से एक टाइफून हैयान था। इसे सुपर टाइफून योलान्डा के नाम से भी जाना जाता है। हैयान ने दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों को तबाह कर दिया था। केवल फिलीपींस में करीब 6,300 मौतें हुई थीं, जो रिकॉर्ड किए गए सबसे घातक तूफानों में से एक है। विश्व स्तर पर भी हैयान 2013 का सबसे खतरनाक उष्णकटिबंधीय चक्रवात था, जिसे फिलीपींस का दूसरा सबसे घातक तूफान माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cyclone biparjoy news and updates five countries most frequently hit by natural disasters and cyclones
Hurricanes - फोटो : istock

जापान
जापान अपने जलवायु और भूगोल के कारण भूकंप, आंधी जैसे अन्य प्राकृतिक आपदाओं से अधिक प्रभावित रहता है। सितंबर 1959 में एक शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात (टाइफून वेरा) जापान से टकराया था, जिसे देश में अब तक के सबसे घातक तूफान के रूप में दर्ज किया गया था, जो लो-एंड कैटेगरी 5 का तूफान था। इससे होने वाले नुकसान के कारण टाइफून वेरा को जापान के इतिहास का सबसे घातक तूफान था, जिसने 1934 के मूरोटो टाइफून को भी पीछे छोड़ दिया था।

विज्ञापन
cyclone biparjoy news and updates five countries most frequently hit by natural disasters and cyclones
Hurricanes - फोटो : istock
मेक्सिको
मेक्सिको की सीमा पर लगने वाले प्रशांत महासागर और मेक्सिको की खाड़ी (उत्तरी अटलांटिक महासागर) की वजह से यहां बड़े चक्रवात और तूफान आते रहते हैं। गर्मियों के दौरान जब उत्तरी गोलार्ध का तापमान अपने उच्चतम स्तर पर होता है, तो बड़े चक्रवात और तूफान का खतरा बढ़ जाता है। 1959 में मेक्सिको में आया तूफान सबसे खराब प्राकृतिक आपदाओं में से एक था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed