फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां इंसानों की तरह उम्रकैद की सजा काट रहा है भालू, वजह है बेहद हैरान करने वाली

Thu, 04 Jul 2019 06:12 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Bear serves life sentence in kostanay jail kazakhstan with dangerous criminals
उम्रकैद की सजा काट रही मादा भालू - फोटो : East2west news

आपने इंसानों को तो उम्रकैद की सजा काटते देखा होगा, लेकिन क्या कभी सुना है कि कोई जानवर उम्रकैद की सजा काट रहा हो। नहीं ना, लेकिन कजाखस्तान के एक जेल में कुछ ऐसा ही हो रहा है। यहां एक मादा भालू उम्रकैद की सजा काट रही है। 

Bear serves life sentence in kostanay jail kazakhstan with dangerous criminals
उम्रकैद की सजा काट रही मादा भालू - फोटो : East2west news

दरअसल, कजाखस्तान के कोस्टनी जेल में कुल 730 कैदी हैं, जिसमें कई खूनी भी हैं। इनके ही साथ यह मादा भालू भी कैद है। वैसे आमतौर पर यहां किसी भी कैदी को अधिक से अधिक 25 साल की सजा मिलती है, लेकिन इस भालू को उम्रकैद की सजा मिली है। यह मादा भालू जेल की पहली ऐसी कैदी है, जो उम्रकैद की सजा काट रही है। 

Bear serves life sentence in kostanay jail kazakhstan with dangerous criminals
उम्रकैद की सजा काट रही मादा भालू - फोटो : East2west news

इस मादा भालू का नाम है कैट्या, जिसकी उम्र 36 साल है। पहले यह मादा भालू एक सर्कस में काम करती थी, लेकिन बाद में वहां से इसे निकाल दिया गया था। इसके बाद उसे एक कैंपिंग साइट पर पिंजरे में रखा गया था। वहां आने वाले लोग उसे कुछ न कुछ खिलाया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bear serves life sentence in kostanay jail kazakhstan with dangerous criminals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

15 साल पहले की बात है, जब एक 11 साल के बच्चे ने इस भालू को कुछ खिलाने की कोशिश की थी तो उसने उसे काट लिया था। इसके बाद भालू ने एक विक्टर नाम के शख्स पर भी हमला बोल दिया था, जब वो उससे हाथ मिलना गया था। 

विज्ञापन
Bear serves life sentence in kostanay jail kazakhstan with dangerous criminals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

भालू द्वारा किए गए हमलों के बाद उसे वहां से हटाकर चिड़ियाघर भेजने का फैसला किया गया, लेकिन चिड़ियाघर के अधिकारियों ने उसे रखने से साफ मना कर दिया। इसके बाद उसे जेल में बंद कर दिया गया। तब से वो वहीं पर बंद है। अब यह मादा भालू जेल की पहचान बन चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed