फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज विश्व कप में क्रिस गेल रच सकते हैं इतिहास, क्या तोड़ पाएंगे लारा का रिकॉर्ड?

Thu, 04 Jul 2019 04:43 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 04 Jul 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
WI vs AFGH Chris Gayle 18 runs away from breaking Brian Lara massive ODI record,Cricket News
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं। गेल वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सूची में दिग्गज ब्रायन लारा से महज 19 रन पीछे हैं। गेल के पास ब्रायन लारा को पीछे छोड़ नया कीर्तिमान स्थापित करने का एक सुनहरा मौका है, जब विंडीज गुरुवार को लीड्स में विश्व कप 2019 के अपने अंतिम मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। 

WI vs AFGH Chris Gayle 18 runs away from breaking Brian Lara massive ODI record,Cricket News
क्रिस गेल - फोटो : social Media

दोनों टीमें अपने सम्मान के लिए यह मुकाबला खेलेंगी, क्योंकि विंडीज और अफगानिस्तान दोनों टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई हैं। अफगानिस्तान अंकतालिका में सबसे नीचे है, अफगानी टीम अपने सभी आठ मुकाबले हार गई है, जबकि विंडीज आठ में से एक जीत के साथ सातवें स्थान पर है।
 

WI vs AFGH Chris Gayle 18 runs away from breaking Brian Lara massive ODI record,Cricket News
क्रिस गेल

गेल को वनडे में विंडीज के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ 19 रन चाहिए। लारा ने 299 वनडे मैच खेलकर 10405 रन बनाए हैं। जबकि गेल 297 एकदिवसीय मैचों में 10386 रन बना चुके हैं। गेल अगर अफगानिस्तान के खिलाफ 18 रन बना लेते हैं, तो वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
WI vs AFGH Chris Gayle 18 runs away from breaking Brian Lara massive ODI record,Cricket News
Chris Gayle

इसके अलावा, अगर गेल अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रन का स्कोर करते हैं, तो वह लारा (1225) से आगे निकल जाएंगे और विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। गेल के पास इस मैच में मौका होगा कि वह शतक लगाकर विंडीज की ओर से विश्व कप मेंं तीन शतक लगाने वाले सर विव रिचर्ड्स की बराबरी कर सकते हैं। गेल ने विश्व कप में अबतक दो शतक लगाए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed