Baba Vanga Predictions 2023: बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा को दुनियाभर में उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। प्रसिद्ध बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं। बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। दरअसल, बाबा वेंगा द्वितीय विश्व युद्ध से लेकर अपनी मृत्यु (1996) तक काफी प्रसिद्ध रहीं। कहा जाता है कि बाबा वेंगा अपने अनुयायियों को 5079 तक की भविष्यवाणी बता कर गई थीं। इतना ही नहीं बाबा वेंगा ने अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 से लेकर डोनाल्ड ट्रम्प के पीएम बनने तक की भविष्यवाणी की थीं, जो सही साबित हो चुकी हैं। दरअसल, बाबा वेंगा ने आधिकारिक तौर पर अपनी भविष्यवाणियों को रिकॉर्ड नहीं किया था, इसलिए इस बात पर आज भी बहस होती है कि उन्होंने वास्तव में क्या कहा था। वहीं अब बाबा वैंगा द्वारा की गई 2023 की कुछ खास भविष्यवाणियां लोगों को डरा रही हैं। लेकिन ये कितनी सही साबित होती हैं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। आइए जानते हैं 2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां...
Baba Vanga Predictions 2023: आने वाला है विनाशकारी तूफान! 2023 के लिए बाबा वेंगा की चेतावनी
विनाशकारी सौर तूफान
2023 के लिए बाबा वेंगा की सबसे चिंताजनक व डरावनी भविष्यवाणियों में से एक है सौर तूफान, जो एक बड़े विनाश का कारण बन सकता है। इस दौरान सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा के विस्फोट से निकले खतरनाक रेडिएशन पृथ्वी पर पड़ेंगे। ये अरबों परमाणु बमों जितना विनाशकारी हो सकता है।
धरती पर एलियंस का आगमन
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में ये भी बताया था कि एलियंस पृथ्वी पर आ सकते हैं। भविष्यवक्ता के मुताबिक, दुनिया अंधेरे में ढक जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि यदि एलियंस पृथ्वी पर आते हैं तो लाखों लोगों का मौत हो सकती है।
प्रयोगशाला में होगा बच्चों का जन्म
बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की माने तो, मनुष्य के बच्चे 2023 में प्रयोगशालाओं में विकसित होने लगेंगे। साइंस में हो रही लगातार प्रगति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि लैब में शिशुओं के पैदा होने की अवधारणा सही साबित हो सकती है।
पृथ्वी की कक्षा में हो सकता है बदलाव?
2023 के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों में ये भी बताया गया है कि, सूर्य के चारों ओर घूमने वाली पृथ्वी अपना रास्ता बदल सकती है। दरअसल, इस तरह के बदलाव कई हजारों वर्षों में एक बार ही होते हैं। पृथ्वी की कक्षा में जरा से बदलाव का प्रभाव भी गंभीर हो सकता है।