Nostradamus Predictions, Nostradamus Ki Bhavishyawani: नया साल 2023 शुरू हो गया है। कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध संकट के बीच दुनिया के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आने वाला साल 2023 (New Year 2023) कैसा होगा? फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' (Nostradamus Predictions) ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं जो बेहद डरावनी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2022 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं।
Nostredemus Prediction 2023: नास्त्रेदमस की 2023 के लिए ये डरावनी भविष्यवाणियां उड़ा देंगी आपके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल पर पहुंचेगा इंसान
नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थीं। उन्होंने दावा किया था कि मंगल ग्रह पर प्रकाश पड़ रहा है। इसको लेकर कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह पर इंसान के पहुंचने की भविष्यवाणी की है।
तीसरा विश्व युद्ध
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में भी यूक्रेन और रूस के बीच टकराव जारी रहेगा। उन्होंने आशंका जताई है कि यह युद्ध तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है। कई लोगों का मानना है कि चीन और ताइवान के बीच संघर्ष शुरू हो सकता है। इसके साथ ही मानते हैं कि ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका आएगा और यह एक बड़े युद्ध का रूप लेगा।
पोप पर भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि पोप बदल जाएंगे। अगर यह होता है कि पोप फ्रांसिस के स्थान पर कोई और नया आएगा। नास्त्रेदमस ने कहा है कि पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। अगला पोप भ्रष्टाचार करेगा।
Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में 20 सेकेंड के अंदर मुर्गी को खोज सकते हैं, जीनियस हैं तो ढूंढकर दिखाइए
बरसेगी आग
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, शाही भवन पर आकाशीय आग गिरेगी। उनका दावा था कि सभ्यता की राख से नई सभ्यता का उदय होगा। कई लोग दुनिया खत्म होने से इसे जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ दुनिया के नए कानून से इसी व्याख्या कर रहे हैं।