फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajab-Gajab: भारत में यहां जूते-चप्पल नहीं पहनते हैं लोग, नहीं जाते हैं अस्पताल, जानिए इस गांव के अनोखे नियम

Fri, 26 May 2023 06:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 26 May 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital Know Facts Reason in Hindi
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital - फोटो : iStock

Ajab-Gajab: वर्तमान समय में लोगों के लिए बिना जूता-चप्पल के एक कदम भी चलना मुश्किल है। क्या आप कभी बिना जूते-चप्पल के हमेशा रह सकते हैं? शायद इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है, लेकिन भारत में एक अनोखा गांव है, जहां लोग बिना जूता-चप्पल के यानी नंगे पांव रहते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस गांव के लोग अस्पताल भी नहीं जाते हैं। अगर गांव में कोई सांसद या जिला मजिस्ट्रेट आते हैं, तो उन्हें भी गांव के बाहर ही जूते-चप्पल उतारने पड़ते हैं। 

सबसे हैरान वाली बात यह है कि यहां के लोग लंबी दूरी तक भी बिना जूते-चप्पल के ही जाते हैं। यह गांव भारत के दूसरे गांवों से बिल्कुल अलग है। इस गांव का नाम वेमना इंदलू, जो आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह गांव तिरुपति से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस गांव में 25 परिवार के कुल 80 लोग रहते हैं।

Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital Know Facts Reason in Hindi
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital - फोटो : iStock

बताया जाता है कि इस गांव में जब से लोग रह रहे हैं, तब से ही यह परंपरा चलती आ रही है। अगर कोई बाहर से आता है, तो बिना नहाए इस गांव में नहीं जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में अधिकतर लोग अशिक्षित हैं। यहां पर लोग खेती किसानी पर ही निर्भर हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांव वाले किसी अधिकारी से अधिक अपने देवता और सरपंच की बात को मानते हैं। 

.

Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital Know Facts Reason in Hindi
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital - फोटो : iStock

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस गांव में पलवेकरी समुदाय के लोग रहते हैं। यह लोग अपनी पहचान दोरावारलू के तौर कराते हैं। आंध्र प्रदेश की यह जाति पिछड़े वर्ग में शामिल है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां का कोई भी अस्पताल नहीं जाता है। 

Volcano Eruption Video: मैक्सिको में फटा सबसे खतरनाक ज्वालामुखी, वायरल हुआ भयानक वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital Know Facts Reason in Hindi
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital - फोटो : iStock

लोग मानते हैं कि जिस ईश्वर की वह पूजा करते हैं, वो उनकी रक्षा करेंगे। यहां के लोग तिरुपति में स्थित भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने के लिए भी नहीं जाते हैं। गांव के मंदिर में ही यहां के लोग पूजा करते हैं। बीमार होने पर लोग गांव में स्थित नीम के पेड़ की परिक्रमा करते हैं। मंदिर की परिक्रमा करते हैं, लेकिन अस्पताल नहीं जाते हैं। 

Optical Illusion: हिरण को ढूंढने में बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल, क्या आप तस्वीर में खोज लेंगे?

विज्ञापन
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital Know Facts Reason in Hindi
Andhra Pradesh Where Village People Dont Wear Slippers and Not Go Hospital - फोटो : iStock

गांव का अनोखा नियम

इस गांव में सख्त नियम है कि बाहर से आने वाले लोग नहा-धोकर ही गांव में जा सकते हैं। इसके अलावा गांव में जूते-चप्पल पहनकर कोई भी नहीं जा सकता है। अधिकारियों को भी इस नियम का सख्ती से पालन करना होता है। महिलाओं को पीरियड्स के समय गांव के बाहर रहना होता है। गांव के बाहर उन्हें सभी चीजें दी जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed