फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man venturedमहिला का रूप बनाकर onto Delhi streets at night disguised as a woman safety experiment viral video

महिला का रूप बनाकर दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी लेकर रात में निकला शख्स, सुरक्षा को लेकर सामने आए अलग-अलग अनुभव

Sun, 20 Sep 2026 06:31 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 20 Sep 2026 06:31 PM IST
सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स महिला का रूप धारण कर रात के समय दिल्ली की सड़कों पर स्कूटी चलाता नजर आ रहा है। इस दौरान उसने अपने पूरे अनुभव को कैमरे में रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन
Man venturedमहिला का रूप बनाकर  onto Delhi streets at night disguised as a woman safety experiment viral video
लड़की का रूप बनाकर दिल्ली में घूमता शख्स - फोटो : @bejaintle

विस्तार

दिल्ली नाइट सेफ्टी वायरल वीडियो: रात के समय अकेले दिल्ली की सड़कों पर सफर करने वाली महिलाओं को कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इनमें राह चलते लोगों की घूरती नजरें, अनचाही टिप्पणियां या किसी अनजान व्यक्ति और वाहन का पीछा करने जैसी घटनाएं शामिल हो सकती हैं। इसी सवाल का जवाब जानने के लिए एक शख्स ने खुद को महिला के रूप में तैयार किया और रात के समय स्कूटी से दिल्ली की सड़कों पर निकलकर एक अनोखा एक्सपेरिमेंट किया। उसका मकसद महज वीडियो रिकॉर्ड करना नहीं था, बल्कि यह समझना था कि एक महिला के रूप में रात में सड़क पर निकलने पर आसपास के लोगों का व्यवहार कैसा हो सकता है और उसे किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन




शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो की शुरुआत घर से होती है, जहां शख्स अपना लुक बदलते हुए नजर आता है। वह ड्रेस पहनकर मेकअप करता है और सिर व चेहरे को दुपट्टे से ढक लेता है। इसके बाद स्कूटी लेकर रात के समय दिल्ली की सड़कों पर निकल पड़ता है। सड़क पर निकलने के कुछ ही देर बाद उसे लोगों की घूरती नजरों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर उसके साथ जो भी घटनाएं हुईं, उन्हें उसने कैमरे में रिकॉर्ड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BeJaintle (@bejaintle)


लड़की बने शख्स ने वीडियो में सुनाया पूरा अनुभव
वीडियो में इस पूरे अनुभव को साझा करते हुए शख्स बताता है कि, एक जगह उसने दो लोगों को रिकॉर्ड किया। जो पहले उसे लगातार देखते रहे और कुछ देर बाद स्कूटी का पीछा करने लगे। शख्स का दावा है कि, दोनों ने उसके करीब आने की कोशिश भी की। वहीं, एक अन्य घटना में शख्स ने बताया कि स्कूटी चलाते समय एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करने लगा। उसने दूसरे ऑटो चालक पर भी बार-बार स्कूटर की तरफ बढ़ने का आरोप लगाया. हालांकि, वीडियो में दिखाई गई इन घटनाओं से जुड़े लोगों की मंशा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। 



वीडियो सामने आने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन
अपने इस अनुभव के आधार पर शख्स ने कहा कि,  इस दौरान उसे महसूस हुआ कि रात में अकेले बाहर निकलना महिलाओं के लिए कितना मुश्किल हो सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई लाखोंला लाइक मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- एक्सपेरिमेंट ने महिलाओं को मिलने वाले अनचाहे ध्यान की एक झलक दिखाई। दूसरे शख्स ने लिखा- एक सोशल मीडिया एक्सपेरिमेंट को पूरे शहर की महिलाओं की सेफ्टी का मेजर नहीं माना जा सकता, इस वीडियो को एक व्यक्तिगत अनुभव के तौर पर देखना चाहिए। 


बिहार: बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, भीड़ की छीना-झपटी और लूट देख रह गया दंग


पिल्ले के लिए लड़की ने फुटपाथ पर बनाया चादर का झूला, मासूमियत भरा वीडियो जीत रहा दिल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed