फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सुहागरात के अगले ही दिन दूल्हा चढ़ गया हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

Fri, 26 May 2023 05:48 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 26 May 2023 05:48 PM IST
सार

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल में शादी के अगले ही दिन दूल्हा रुठकर हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। बार-बार तार को पकड़ने की धमकी देने लगा। पुलिस की समझाइश के बाद ड्रामा खत्म हुआ और वह नीचे उतरा। 
 

विज्ञापन
A Shahdol Youth Climbs Up The High tension Line Tower, Threatened To Commit Suicide
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहडोल जिले के अंतिम छोर पर स्थित पपौध थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिखवा में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। हाई-वोल्टेज इसलिए कि शादी के अगले ही दिन एक युवक हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। परिजन उतरने को कहते तो लाइन को छूकर जान देने की धमकी देने लगता। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझाइश दी और नीचे उतरवाया। 



दरअसल, शहडोल जिले के पपोंध थाना क्षेत्र के तिखवा के मनोज पिता मनी सिंह गोंड, उम्र 22 वर्ष, की बरात पास के ही गांव में 22 मई को गई थी। 23 मई को दुल्हन को विदा कर घर लाया था। अगले दिन बुधवार को दोपहर में वह खाना खा रहा था। किसी बात को लेकर पिता से उसकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह घर के पास बने हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। पीछे से परिजन आवाज लगाते रहे, लेकिन मनोज इतना नाराज था कि उसने अपनी नईनवेली दुल्हन तक की नहीं सुनी। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी पपौंध मोहन पड़वार, सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिंह और प्रधान आरक्षक रियाज खान घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया। पुलिस का कहना है कि पिता की बात से मनोज नाराज हो गया था। इसी वजह से हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया था। उसे सकुशल नीचे उतार लिया गया है।


A Shahdol Youth Climbs Up The High tension Line Tower, Threatened To Commit Suicide
शहडोल में युवक शादी के अगले ही दिन हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। - फोटो : अमर उजाला
33 हजार केवी की लाइन थी
मनोज जिस हाइटेंशन लाइन पर चढ़ा था, वह 33 हजार केवी की थी। मनोज इस टॉवर पर 70 फीट ऊपर चढ़ गया था। काफी देर तक वह लाइन को छूकर जान देने की धमकी देता रहा। नीचे आने को तैयार तक नहीं था। पुलिस ने उसे समझाइश दी। साथ ही पिता ने भी उससे माफी मांगी, तब जाकर वह नीचे उतरा। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed