Volcano Eruption Video: मैक्सिको में फटा सबसे खतरनाक ज्वालामुखी, वायरल हुआ भयानक वीडियो
ज्वालामुखी विस्फोट का एक टाइम लैप्स वीडियो देखने को मिला है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह ज्वालामुखी फटता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि ज्वालामुखी फटने से राख हवा में उड़ती हुई दिख रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Volcano Eruption Video: मैक्सिको में स्थित खतरनाक ज्वालामुखी फटा है, जो पॉपोकेटपेटल ज्वालामुखी के रूप में जाना जाता है। यह खतरनाक ज्वालामुखी सेंट्रल मैक्सिको में स्थित है, जिसमें 15 मई से ही गतिविधियां तेज हो गई थीं। इस ज्वालामुखी के फटने से हवा में राख उड़ती हुई नजर आई। इसकी वजह से प्रशासन ने आसपास के इलाकों में स्कूलों को बंद करा दिया है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि खतरनाक ज्वालामुखी के 60 मील के दायरे में लगभग 2.5 करोड़ लोगों की आबादी रहती है। ज्वालामुखी के फटने के बाद मैक्सिको सिटी में बड़ी संख्या में फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। हालांकि कुछ फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी थी।
अब ज्वालामुखी विस्फोट का एक टाइम लैप्स वीडियो देखने को मिला है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह ज्वालामुखी फटता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि ज्वालामुखी फटने से राख हवा में उड़ती हुई दिख रही है। एंड्रेस जर्नी नाम के अकाउंट से इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
लाखों लोगों के लिए खतरा
मैक्सिको नेशनल सिविल प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेशन एजेंसी (सीएनपीसी) ने 21 मई को बताया था कि इस ज्वालामुखी का खतरा 'येलो फेज 3' स्तर का है। इससे साफ है कि ज्वालामुखी के पास स्थित इलाकों में रहने वाले 30 लाख लोगों को वहां से जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। एजेंसी की तरफ से लोगों को घर से न निकलने की सलाह दी गई है।
Baba Vanga: बाबा वेंगा की 2023 में इतनी भविष्यवाणियां हो चुकी हैं सच, जानिए आने वाले छह महीने में क्या होगा?
A post shared by Andres Valle - fotógrafo de paisaje en México (@andres_journey)
Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन ने लोगों को कर दिया है कन्फ्यूज, क्या आप ढूंढ़ लेंगे इसका हल?
इससे पहले यह खतरनाक ज्वालामुखी साल 2000 में फटा था। उस दौरान आसपास के इलाकों में रहने वाले 50,000 लोगों को वहां से बार निकाला गया था। 28 नवंबर 2022 को दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी मौना लोआ फटा था। यह ज्वालामुखी हवाई में मौजूद है। इसके फटने का वीडियो भी सामने आया था।