Optical Illusion for IQ Test: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें दिमाग का दही करने वाली होती हैं। इस तरह की तस्वीरें लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेलियों को ढूंढना होता है, जबकि कुछ तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताती हैं। इसके साथ ही आप इनकी मदद से दिमागी कसरत भी कर सकते हैं। रिसर्च के मुताबिक, इस तरह के गेम्स खेलने से अवलोकन क्षमता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है।
Optical Illusion: हिरण को ढूंढने में बड़े-बड़े सूरमा हो चुके हैं फेल, क्या आप तस्वीर में खोज लेंगे?
इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Image) का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। इस तस्वीर में छिपे हिरण को आपको नौ सेकेंड के अंदर खोजना है। अब आप तस्वीर को गौर से देखिए और बताइए कि इसमें हिरण कहां पर छिपा है। इस तस्वीर में हिरण को खोजने में ज्यादातर लोग फेल हो चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि नौ सेकेंड में किसी ने हिरण को खोज लिया तो रिकाॅर्ड बन सकता है।
ऐसी तस्वीरें देखने में बेदह सामान्य होती हैं, लेकिन पहेलियां चीजें छिपी होती हैं जिन्हें खोजना होता है। कई लोग इन चीजों को पहली नजर में ही देख लेते हैं, जबकि इन्हें खोजने में कुछ लोगों के पसीने छूट जाते हैं। फोटो में चीजें हमारी आंखों के सामने ही होती हैं, लेकिन दिखाई नहीं देती हैं।
Volcano Eruption Video: मैक्सिको में फटा सबसे खतरनाक ज्वालामुखी, वायरल हुआ भयानक वीडियो
इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में हिरण ऐसी जगह छिपा है कि सामने होने के बाद भी नजर नहीं आ रहा है। इस वायरल तस्वीर में जंगल दिखाई दे रहा है। आप गौर से देखिए तस्वीर के बीच में हिरण छिपा हुआ है। अगर आप इस हिरण को नौ सेकेंड में खोज लेंगे, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।
Optical illusion: तेज दिमाग वाले भी नहीं खोज पाए तस्वीर में छिपा सांप, क्या आप पांच सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
अगर आप तस्वीर में छिपे हिरण को नहीं खोज पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस तस्वीर में हिरण को खोजने में अच्छे-अच्छे लोग फेल हो चुके हैं। आप खबर की आखिर तस्वीर में हिरण को आसानी से ढूंढ सकते हैं।