फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold Planet: इस ग्रह पर धरती की पूरी दौलत से ज्यादा है सोना, हर शख्स बन सकता है अरबपति

Thu, 31 Aug 2023 01:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
16Psyche Gold Planet: full of gold and other metals 16 Psyche Asteroid Know Value Worth And Location
16 Psyche Asteroid - फोटो : Pixabay

16Psyche Gold Planet: सौरमंडल में मौजूद ग्रह रहस्यों से भरे हुए हैं। वैज्ञानिक इन रहस्यों से पर्दा उठाने की कोशिश में लगे हैं। वैज्ञानिकों ने कई साल पहले सौरमंडल में एक क्षुद्र ग्रह की खोज की थी, जो सूर्य का चक्कर लगाता है। सबसे खास बात है कि यह सोने की धातु से भरा हुआ है। आलू की तरह दिखने वाले इस क्षुद्रग्रह का नाम 16साइकी है, जिसे लघु ग्रह भी कहा जा सकता है। 



वैज्ञानिकों ने बीते कुछ सालों में कई क्षुद्र ग्रहों की खोज की है। उसी कतार में यह 16वां लघु ग्रह है। इस पर भारी मात्रा में सोना देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इतालवी खगोलशास्त्री एनीबेल डी गैस्पारिस ने 16साइकी को 17 मार्च 1852 को खोजा था। लेकिन सालों बाद बता चला कि यह ग्रह सोने से भरा हुआ है। आधुनिक अंतरिक्ष उपकरणों और मिशन के माध्यम से इस ग्रह का अध्ययन किया गया है। बीते दिनों इस तरह की खबरें आई थीं कि इस पर यान भेजा जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। आइए जानते हैं कि इस लघु ग्रह के बारे में...
 

16Psyche Gold Planet: full of gold and other metals 16 Psyche Asteroid Know Value Worth And Location
16 Psyche Asteroid - फोटो : Twitter @SPACEdotcom

यह लघु ग्रह मंगल और बृहस्पति के बीच सूर्य का चक्कर लगाता है। इसके कोर का निर्माण निकल और लोहे से हुआ है। इसके अलावा इस ग्रह पर बड़ी मात्रा में प्लैटिनम, सोना और अन्य धातुएं मौजूद हैं। 

 

16Psyche Gold Planet: full of gold and other metals 16 Psyche Asteroid Know Value Worth And Location
16 Psyche Asteroid - फोटो : social media

क्षुद्र ग्रह 16 साइकी पर मौजूद खनिजों की कीमत जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल, इस ग्रह पर मौजूद खनिजों की कीमत खरबों से भी अधिक बताई गई है। माना जाता है कि अगर इसका पूरा सोना धरती पर आ जाता है, तो हर शख्स अरबपति बन सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
16Psyche Gold Planet: full of gold and other metals 16 Psyche Asteroid Know Value Worth And Location
16 Psyche Asteroid - फोटो : iStock

तर्क यह भी दिया जाता है कि लघु ग्रह का पूरा सोना धरती पर आ जाता है, तो सोने की कीमतों में भारी गिरावट हो जाएगी और यह कीमती नहीं रह जाएगा। लेकिन सच यह है कि अभी तक खोजे गए ग्रहों या लघुग्रहों में 16 साइकी ऐसा है जिस पर सोने के अयस्क भरे पड़े हैं। डिस्कवरी के मुताबिक, 16 साइकी में इतना सोना और दूसरी कीमती धातुएं हैं कि धरती के हर शख्स को 100 अरब डॉलर मिल सकते हैं। 

Sun Facts: सूर्य से जुड़े चौंकाने वाले रहस्य, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

विज्ञापन
16Psyche Gold Planet: full of gold and other metals 16 Psyche Asteroid Know Value Worth And Location
16 Psyche Asteroid - फोटो : iStock

जल्द मिशन भेज सकता है नासा

नासा ने अक्टूबर 2013 में इस क्षुद्र ग्रह पर मिशन भेजने की तैयारी की थी, लेकिन यह मिशन टल गया। इस मिशन का उद्देश्य लघु ग्रह के खजाने को इकट्ठा करना नहीं था, बल्कि इसका अध्ययन करना था। 

Mars Landslide: मंगल ग्रह के ज्वालामुखी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, हैरत में पड़े वैज्ञानिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed