फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Facts: सूर्य से जुड़े चौंकाने वाले रहस्य, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

Wed, 30 Aug 2023 05:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 30 Aug 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Earths sun know interesting facts about the suns age size and history
सूर्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य- - फोटो : Pixabay

Sun Facts: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जल्द ही सूरज पर अध्ययन करने की दिशा में अपना सूर्य मिशन आदित्य L1 लॉन्च करने जा रहा है। सूर्य से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं, जिनपर से आज तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। आपके मन में भी सूर्य को लेकर कई सारे सवाल उठते होंगे कि यदि सूरज न होता तो क्या होता? सूर्य और पृथ्वी के बीच कितनी दूरी है? सूर्य किस आकार का है? या सारे ग्रह सूर्य के चक्कर क्यों लगाते हैं आदि... ऐसे में आइए आज हम आपको सूर्य से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताते हैं, जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।



असल में सूरज एक तारा है जो हमारे सौरमंडल में सबसे बड़ा है। आग के इस विशाल गोले में 70 प्रतिशत से अधिक हाइड्रोजन गैस और 26 प्रतिशत तक हीलियम मौजूद है। सूर्य आकार में इतना बड़ा है कि इसमें हमारी पृथ्वी जैसे सैकड़ों या उससे भी अधिक ग्रह समा सकते हैं। 

Earths sun know interesting facts about the suns age size and history
सूर्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य- - फोटो : iStock

सूर्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य-

  • पृथ्वी और सूर्य के बीच तकरीबन 15 करोड़ किलोमीटर की दूरी है। साथ ही ये हमारे सौर मंडल का सबसे विशाल पिंड है।
  • सूरज का व्यास करीब 13 लाख 90 हजार किलोमीटर है। पृथ्वी के मुकाबले देखा जाए तो यह लगभग 109 गुना बड़ा है।
  • हमारे ब्रह्मांड में सूरज जैसे खरबों या उससे भी अधिक पिंड हैं।
     
Earths sun know interesting facts about the suns age size and history
सूर्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य- - फोटो : iStock
  • सूर्य का जो प्रकाश हमें धरती पर मिलता है इसे पहुंचने में 8 मिनट 16.6 सेकंड का समय लगता है।
  • सूर्य की सतह से पृथ्वी की ओर आने के लिए रॉकेट की शुरुआती गति 618 किलोमीटर प्रति सेकंड होनी चाहिए।
  • आग के इस गोले के अन्दर का तापमान 14,999,726 डिग्री सेल्सियस बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Earths sun know interesting facts about the suns age size and history
सूर्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य- - फोटो : iStock
  • अनुमान है कि हमारा सूर्य करीब 4.6 अरब साल पुराना है। साथ ही इसका जीवन 10 अरब साल या उससे अधिक हो सकता है
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि पांच बिलियन साल बाद सूर्य में मौजूद हाइड्रोजन कोर काम नहीं करेगा। 
  • सूरज पृथ्वी से करीब 13 लाख गुना बड़ा है और इसका गुरुत्वाकर्षण बल भी पृथ्वी से 27 गुना ज्यादा है।

  •  
विज्ञापन
Earths sun know interesting facts about the suns age size and history
सूर्य के बारे में कुछ रोचक तथ्य- - फोटो : iStock
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारी आकाशगंगा में करीब 5 फीसदी तारे ऐसे हैं, जो सूर्य के मुकाबले ज्यादा चमकदार और बड़े हैं।
  • सूर्य केवल गैसों से बना हुआ एक पिंड है, ये पृथ्वी या किसी और ग्रह की तरह ठोस नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed