बिहार बिजली विभाग के लापरवाही भरे कारनामे का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोपालगंज में बिजली विभाग ने फुलवरिया थाना क्षेत्र के पुरेंद्र बथुआ गांव निवासी एक मामूली किसान उदय कुमार चौहान को दो महीने का 32 लाख रुपये का बिजली बिल भेज दिया। इतनी बड़ी राशि का बिल देखकर किसान काफी परेशान हो गया है।
2 of 4
किसान को भेजा दो महीने का 32 लाख का बिजली बिल
- फोटो : AI Image- Freepik
पीड़ित किसान पिछले तीन दिनों से पावर सब स्टेशन के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। पीड़ित उदय कुमार चौहान ने बताया कि उसका एक छोटा सा करकट नुमा घर है, जिसमें केवल दो पंखे चलते हैं और एक मोबाइल चार्ज होता है। इसके अलावा कोई भारी उपकरण नहीं है। फिर भी इतनी बड़ी रकम का बिजली बिल भेज दिया, जिसने उसे सदमे में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें- Bihar: ‘बेटी को जेल भेज दो मंजूर है, पर गैर धर्म के युवक से शादी नहीं’, अंतरधार्मिक रिश्ते से नाराज मां बोली
3 of 4
किसान को भेजा दो महीने का 32 लाख का बिजली बिल
- फोटो : AI Image- Freepik
उपभोक्ता उदय कुमार ने बताया कि उन्होंने 23 जनवरी 2025 को अपना पिछले महीने का बिजली बिल चुका दिया था। इसके बावजूद दो महीनों का 32 लाख रुपये का नया बिल भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
उदय कुमार ने कहा कि जब उसने पावर सब स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करानी चाही तो अधिकारी लगातार उसे इधर-उधर दौड़ाते रहे। कोई सही जवाब नहीं दे रहा है और न ही बिल को ठीक कराने की दिशा में कोई कार्रवाई की जा रही है। किसान का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी उसे कभी विभागीय कार्यालय तो कभी दूसरे कर्मचारियों के पास भेजते हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पीड़ित किसान ने कहा कि वह एक साधारण किसान है और इतनी बड़ी राशि का भुगतान कर पाना उसके लिए असंभव है। अब वह बिजली कटने और कानूनी कार्रवाई के डर से रात-दिन परेशान है।
यह भी पढ़ें- Bihar News : निगरानी विभाग ने की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे पकड़ा
4 of 4
किसान को भेजा दो महीने का 32 लाख का बिजली बिल
- फोटो : AI Image- Freepik
उपभोक्ता उदय कुमार ने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर उचित समाधान की मांग की है ताकि उसे इस बेवजह की परेशानी से छुटकारा मिल सके। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग के इस रवैये पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से आम उपभोक्ताओं को बेवजह मानसिक तनाव झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और पीड़ित किसान को राहत दी जाए।