फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Storm in Bihar: ऐसी आंधी आई कि जड़ से उखड़ा पेड़ स्कूल की दीवार में घुसा, फसल और उद्योग भी तहस-नहस

Thu, 17 Apr 2025 06:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

Bihar Storm News: भोरे में आंधी और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। फसल और उद्योगों को भी भारी नुकसान हुआ है। गजब तो तब हो गया जब एक पेड़ जड़ से उखड़कर स्कूल की दीवार में घुस गया।

विज्ञापन
Bihar storm came in Gopalganj that uprooted tree entered school wall crops and industry were also destroyed
स्कूल की दीवार में घुसा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अचानक आए आंधी और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। तेज हवा के साथ गिरे भारी ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। गेहूं, सरसों, सब्जियों और अन्य फसलों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ा है। किसान अब अपने उजड़े खेतों को देखकर हताश नजर आ रहे हैं।



यह भी पढ़ें: अवैध हथियार और लूट के सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में अन्य अपराधों के खुलने की संभावना

Bihar storm came in Gopalganj that uprooted tree entered school wall crops and industry were also destroyed
आंधी में पेड़ की डालियां टूटकर गिरी - फोटो : अमर उजाला

ओलावृष्टि के साथ आए तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे रास्ते बाधित हो गए और यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए ठप रही। भोरे प्रखंड की चकरवां खास में स्थित सरकारी स्कूल के भवन पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया, जिससे स्कूल की बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: कुत्ता काटी गाय का दूध पीने से 100 लोग बीमार, 15 से अधिक परिवार के लोग दहशत में

इस प्राकृतिक आपदा ने सिर्फ फसलों को ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में चल रहे छोटे उद्योगों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। भोरे में संचालित दीपक कुमार सिंह का डीपीएस फीड्स, डीपीएस लेयर और पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। फार्म की छत उड़ गई और अंदर मौजूद पोल्ट्री बर्ड्स को भी नुकसान पहुंचा है। इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि श्रमिकों की आजीविका पर भी संकट मंडरा रहा है।

Bihar storm came in Gopalganj that uprooted tree entered school wall crops and industry were also destroyed
टूटकर गिरी पेड़ की डालियां - फोटो : अमर उजाला

तूफान की वजह से क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली के पोल उखड़ गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। रात भर अंधेरे में डूबे गांवों में लोग काफी परेशान रहे। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी है, लेकिन पूरी बहाली में समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें: श्यामपुर पंचायत के मुखिया गोलू बाबू से रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार, जानें

ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है और कहा है कि जल्द ही पीड़ितों को राहत पहुंचाई जाएगी। प्राकृतिक आपदाओं से जूझते ग्रामीणों को अब सरकारी मदद की उम्मीद है ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed