फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Vigilance department arrested revenue employee for taking bribe of twenty thousand rupee nawada

Bihar News : निगरानी विभाग ने की कार्रवाई, राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे पकड़ा

Mon, 28 Apr 2025 07:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 28 Apr 2025 07:41 PM IST
सार

Bihar : निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसपर जमीन की दाखिल-खारिज के लिए 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance department arrested revenue employee for taking bribe of twenty thousand rupee nawada
निगरानी के कब्जे में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

निगरानी विभाग ने नवादा में बड़ी कार्रवाई की है। नवादा के सिरदला अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी को घूस लेते गिरफ्तार किया है। सिरदला अंचल कार्यालय में पटना निगरानी विभाग ने सोमवार शाम राजस्व कर्मचारी रविशंकर शर्मा को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। रविशंकर शर्मा ने जमीन की दाखिल-खारिज के लिए उपरडीह गांव के मोहम्मद मुश्ताक से 20 हजार रुपये मांगे थे। मो मुश्ताक ने 23 अप्रैल को पटना निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी विभाग ने 24 अप्रैल को जांच कर शिकायत सही पाई। इसके बाद सोमवार को जाल बिछाया गया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: बिहार में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगे, बवाल बढ़ा तो पुलिस ने इंडिया गठबंधन के नेता को पकड़ा
विज्ञापन


सोमवार शाम साढ़े पांच बजे सिरदला अंचल कार्यालय के बगल के रिकॉर्ड रूम के निचले तल्ले में स्थित रविशंकर शर्मा के कार्यालय में मुश्ताक ने 20 हजार रुपये दिए। उसी समय निगरानी विभाग की टीम ने रविशंकर शर्मा को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके बैग से 20 हजार रुपये के अलावा और भी रुपये बरामद हुए। बाद में उनके निजी आवास से भी लगभग एक लाख रुपये मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविशंकर शर्मा सिरदला में पहली बार पदस्थापित हुए थे। वह सिरदला बाजार में पानी टंकी के पास झगरी बीघा गांव निवासी द्वारिका प्रसाद के मकान में रहते थे। सिरदला अंचल के उपरडीह पंचायत, अकौना पंचायत और खानपुरा पंचायत के राजस्व कर्मचारी थे। रविशंकर शर्मा भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। निगरानी विभाग की टीम उन्हें पूछताछ के लिए पटना लेकर चली गई।छापेमारी में निगरानी विभाग के धावा दल प्रभारी डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, डीएसपी शशि शेखर चौधरी, इंस्पेक्टर मोहम्मद जहांगीर, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार, एसआई विनोद मुरारी कश्यप, इंस्पेक्टर जयप्रकाश, सिपाही अंकित कुमार और अन्य अधिकारी शामिल रहे। 
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : टोल प्लाजा पर लग गया 80 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानिए क्यों मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed