किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के टप्पू अंतर्गत वक्फ संशोधन कानून को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। जहां उच्च विद्यालय से रैली निकालकर टप्पू में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। इस रैली में राजद, AIMIM और कांग्रेस सहित जेडीयू के भी नेता मौजूद रहे।
Waqf Amendment Act: AIMIM ने केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना, JDU में जाने वाले मौलवियों को बताया बेगैरत
Waqf Amendment Act Protest: किशनगंज में वक्फ संशोधन कानून को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया। इस रैली में राजद, AIMIM और कांग्रेस सहित जेडीयू के भी नेता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं और लोगों ने केंद्र सरकार से बिल वापस लेने की मांग की।
इस विरोध-प्रदर्शन रैली में नेताओं और लोगों ने केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बिल वापस लेने की मांग की। इस दौरान AIMIM के विधानसभा प्रत्याशी सह सीमांचल प्रभारी गुलाम हसनैन ने मुख्यता से वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ अपनी बातों को रखा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यह सरकार मुसलमानों के खिलाफ हमेशा देश विरोधी बिल लेकर आई है।
यह भी पढ़ें- Election 2025: राजद नेता रामचन्द्र बोले- पासी समाज के व्यवसाय को खत्म कर उन्हें जेल भेजने पर तुली सरकार
‘मोदी जी नाजायज कब्जा चाहते हैं’
इस दौरान मौके पर पहुंचे AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा कि आजादी के बाद से लेकर इस वक्त तक पार्लियामेंट में इतना गलत कानून नहीं बना है, जितना बीजेपी वक्फ संशोधन कानून को लेकर आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कानून खुले तौर पर मुसलमानों के खिलाफ है, जो अल्लाह के नाम से वक्फ है और बेवाओं की मदद के लिए है, जो धार्मिक तालीम के लिए है, मोदी जी इस पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं और इसकी वजह से हिंदू और मुस्लिम को लड़ाना चाहते हैं।
‘जदयू में जाने वाले मौलवी होते हैं बैगेरत’
वहीं, जदयू मंत्री अशोक चौधरी के मौलवियों की जरूरत नहीं वाले बयान पर भी अख्तरुल ईमान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मौलवियों की जरूरत तो कल भी नहीं थी, जो बेगैरत लोग... उस बेगैरत मौलवी से पूछिए कि जब तुम्हारी पार्टी कह रही है कि मौलवियों की जरूरत नहीं तो वो बेगैरत... तुम गए क्यों थे वहां? वो कल भी बेगैरत थे और आज भी हैं और उनके खिलाफ ऐसे जुमले होंगे ही।
यह भी पढ़ें- Bihar: राजद विधायक की पत्नी ने पटना पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा-पति को फंसाने और हत्या करने की हो रही साजिश
इस विरोध प्रदर्शन में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, AIMIM सीमांचल प्रभारी गुलाम हसनैन, AIMIM जिला महासचिव राहिल अख्तर, AIMIM जिला अध्यक्ष हैबर बाबा, AIMIM नेता मुफ्ती अतहर जावेद, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि फैयाज आलम, मुखिया जैद, राजद विधायक प्रतिनिधि ठाकुरगंज, राजद विधायक अंजार नईमी और जिला परिषद प्रत्याशी डॉ. हसन रजा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।