{"_id":"67fa74b87ed41063ae006ae1","slug":"bihar-rjd-party-mla-reet-lal-yadav-husband-wife-statement-against-patna-bihar-police-plan-to-trap-and-murder-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राजद विधायक की पत्नी ने पटना पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा-पति को फंसाने और हत्या करने की हो रही साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राजद विधायक की पत्नी ने पटना पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा-पति को फंसाने और हत्या करने की हो रही साजिश
Sat, 12 Apr 2025 07:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 12 Apr 2025 07:45 PM IST
सार
Bihar : राजद नेता रीत लाल यादव के संबंध में कल छापेमारी और एके -47 की खूब चर्चाएं थी। अज भी है, जिसमें उनकी पत्नी ने बिहार सरकार पर झूठे केस में फंसाने और पति की हत्या करवाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रीत लाल यादव की पत्नी रिंकू देवी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
राजद विधायक और उनकी पत्नी ने पटना पुलिस और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि बिहार पुलिस मुझे फंसने की साजिश रची रही है। मेरे घर में AK-47 और AK-56 जैसे हथियार को रखकर मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 6 महीने के प्रशासनिक कार्रवाई को देखते हुए मुझे यह भी आशंका है कि मेरे विरोधियो के द्वारा कूटनीति कर के मेरी हत्या भी साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar : भाभी से निकाह पढ़ा, बेगम बनी तो अब पीट-पीट कर मार डाला; नहा-धोकर घर से फरार, मगर अब तक FIR भी नहीं
विज्ञापन
जानबूझ कर चलवाई गई झूठी खबर
राजद विधायक और उनकी पत्नी ने पटना पुलिस और बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे घर में छापेमारी के दौरान कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन कई चैनलों में AK 47/ AK 56 जैसे प्रतिबंधित हथियार के मिलने की झूठी खबर दिखाई गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद शनिवार को रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने कहा है कि 'पुलिस हमारे पति की हत्या करने की नीयत से आई थी।' दानापुर के विधायक रीत लाल यादव की पत्नी रिंकी देवी ने कहा कि 'आतंकवादी या नक्सली के खिलाफ जैसे पुलिस कार्रवाई करती है, वैसे ही हमारे घर पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने घर का कोना-कोना खंगाला। लेकिन कोई अवैध सामान नहीं मिला है।'
विज्ञापन
चुनाव को लेकर बनाया जा रहा है निशाना
लालू परिवार के करीबी कदावर नेता दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर STF और पटना पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की थी, ज्सिके बाद आज शनिवार को दोनों पति पत्नी ने पटना पुलिस और बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि बिहार में इसी साल विधान सभा चुनाव होने हैं, इसलिए चुनाव से पहले ही पुलिस मेरे पति की हत्या कर देना चाहती है।
यह खबर भी पढ़ें -Paswan Family : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर फर्जीवाड़े का आरोप, भाई प्रिंस का FIR के हस्ताक्षर पर सवाल
रंगदारी के मामले में की गई है छापेमारी
इस संबंध में पटना पुलिस का कहना है कि यह छापेमारी उनके खिलाफ रंगदारी से जुड़े एक मामले की शिकायत मिलने के बाद की गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि रीतलाल यादव के खिलाफ 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे कई संगीन आरोप शामिल हैं। घटना के संबंध में एएसपी ने बताया कि 'छापेमारी के दौरान रीतलाल यादव अपने घर से फरार थे। फिलहाल जांच की जा रही है।उन्होंने यह भी कहा कि 'यह कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। फिलहाल उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर रीतलाल यादव से भी पूछताछ की जाएगी।