फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: जीराइन नदी में डूबे तीन लोग, दंपती और एक बच्चा लापता; बचाव कार्य में देरी से स्थानीयों ने जताई नाराजगी

Sun, 15 Sep 2024 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Sep 2024 05:23 PM IST
सार

Bihar: जीराइन नदी में डूबे तीन लोग, दंपती और एक बच्चा लापता; बचाव कार्य में देरी से स्थानीयों ने जताई नाराजगी
Nalanda: Three people drowned in Jirain river, couple and a child missing; Locals expressed anger
 
विज्ञापन
Nalanda: Three people drowned in Jirain river, couple and a child missing; Locals expressed anger
तीन लोगों के डूब जाने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए - फोटो : अमर उजाला

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड में जीराइन नदी में हुईं दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग डूब गए। इनमें एक 12 वर्षीय बालक और एक दंपती शामिल हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन की ओर से बचाव कार्य में अत्यधिक देरी के कारण स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया है।

Nalanda: Three people drowned in Jirain river, couple and a child missing; Locals expressed anger
तीन लोगों के डूब जाने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए - फोटो : अमर उजाला

पहली घटना अस्थावां थानाक्षेत्र में हुई, जहां मिथिलेश चौधरी का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य राज कर्मा पूजा का सामान विसर्जन करने के दौरान जीराइन नदी में डूब गया। आदित्य अपने चचेरे भाई के साथ नदी के किनारे गया था। जहां उसके चचेरे भाई को आसपास के ग्रामीणों द्वारा सुरक्षित निकाल लिया गया। लेकिन आदित्य की जान नहीं बचाई जा सकी।
 
Nalanda: Three people drowned in Jirain river, couple and a child missing; Locals expressed anger
तीन लोगों के डूब जाने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए - फोटो : अमर उजाला

दूसरी घटना पहले स्थल से लगभग 500 मीटर दूर, सारे थानाक्षेत्र के करकराईंन गांव में हुई। यहां 60 वर्षीय विशेश्वर यादव शौच के दौरान नदी में गए और उनका पैर फिसल गया, जिसके बाद वह डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी पत्नी गौरी देवी भी नदी में कूद गईं, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nalanda: Three people drowned in Jirain river, couple and a child missing; Locals expressed anger
तीन लोगों के डूब जाने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन अभी तक किसी का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की गई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी न तो एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की टीम पहुंची और न ही एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम। इस देरी ने स्थानीय लोगों के मन में प्रशासन के प्रति गहरा रोष पैदा कर दिया है।
 
विज्ञापन
Nalanda: Three people drowned in Jirain river, couple and a child missing; Locals expressed anger
तीन लोगों के डूब जाने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन की नाकामी के खिलाफ आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने बिहार शरीफ-बरबीघा मार्ग को जाम कर दिया। वे दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और प्रशासन को लापता व्यक्तियों की खोजबीन में तेजी लाने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि घटनास्थल पर बीडीओ, सीओ और संबंधित थानों के थानाध्यक्ष मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे दिन-रात एक कर जल्द से जल्द लापता व्यक्तियों को बरामद करने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed