फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: 13 बिहार बटालियन NCC के कैडेट्स को दे रहा 10 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण, ऐसे मिलेगा सेना में जाने का मौका

Tue, 10 Sep 2024 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Sep 2024 07:58 PM IST
सार

Bihar: 13 बिहार बटालियन NCC के कैडेट्स को दे रहा 10 दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण, ऐसे मिलेगा सेना में जाने का मौका
Bihar News: 13 Bihar Battalion is giving 10 days military training to NCC cadets, chance to join army
 
विज्ञापन
Bihar News: 13 Bihar Battalion is giving 10 days military training to NCC cadets, chance to join army
13 बिहार बटालियन द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा सैन्य प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की औरंगाबाद स्थित 13 बिहार बटालियन द्वारा रोहतास जिले के तिलौथु स्थित राधा शांता कॉलेज में कैडेट्स के लिए 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरु किया गया है। 18 सितंबर तक चलने वाले शिविर का शुभारंभ कैंप कमांडेंट राजकुमार सिंह ने किया। कैंप में औरंगाबाद, रोहतास, आरा, बक्सर, गया और नालंदा जिले के लगभग 400 एनसीसी कैडेट (लड़के एवं लड़कियां) तथा पांच एएनओ भाग ले रहे हैं।

Bihar News: 13 Bihar Battalion is giving 10 days military training to NCC cadets, chance to join army
13 बिहार बटालियन द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

कैंप कमांडेंट राजकुमार सिंह ने बताया कि शिविर में सभी कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत कैडेट्स को मुख्यतः ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग, गेम, साहित्य और विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कैडेट्स को विशेष रूप से फायर ब्रिगेड, उड़ान, आरटीओ, एआरओ, आपदा प्रबंधन, पोक्सो एक्ट और मेडिकल एमर्जेंसी का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ग्रुप मुख्यालय स्तर पर बेस्ट कैडेट, सेकंड बेस्ट कैडेट (एसडी, एसडबल्यू, जेडी, जेडबल्यू) का चयन किया जाएगा।
 
Bihar News: 13 Bihar Battalion is giving 10 days military training to NCC cadets, chance to join army
13 बिहार बटालियन द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कैडेट्स में नई ऊर्जा और उत्साह का विकास होगा। इससे उन्हें आगे चलकर ए, बी और सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने में काफी लाभ होगा। प्रशिक्षण के बाद एनसीसी कैडेट्स भारतीय सेना में शामिल होने के लायक होंगे। साथ ही अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त करने में उन्हें आसानी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: 13 Bihar Battalion is giving 10 days military training to NCC cadets, chance to join army
13 बिहार बटालियन द्वारा एनसीसी कैडेट्स को दिया जा रहा प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एनसीसी के समादेशी पदाधिकारी कर्नल राजकुमार सिंह और डिप्टी कैंप कमांडेट प्रदीप तक्षक ने भी कैम्प में दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि इस संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कैडेट्स विभिन्न प्रशिक्षण को प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण का कैडेट्स बेहतर लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि एनसीसी सेना की एक लघु इकाई है और एनसीसी का प्रशिक्षण तथा ए, बी और सी सर्टिफिकेट हासिल करने वाले कैडेट्स को सेना में भर्ती में वेटेज मिलता है। इस दौरान राधा शांता कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, एएनओ, सीटीओ बटालियन के सूबेदार मेजर विराट टोपो के साथ ही बटालियन और कॉलेज के अन्य सैन्य एवं असैन्य कर्मी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed