फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस समारोहों की धूम, जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने झंडा फहराकर परेड की सलामी ली

Fri, 15 Aug 2025 01:49 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 15 Aug 2025 01:49 PM IST
सार

राज्य के विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने झंडावंदन कर जिलों में हो रहे विकास कार्यों से अवगत कराया।

विज्ञापन
Bihar News: District In-Charge Ministers Lead Independence Day Events, Hoist National Flag and Salute Parade
स्वतंत्रता दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 79वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित मुख्य समारोहों में प्रभारी मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली और विकास योजनाओं की जानकारी दी।

Bihar News: District In-Charge Ministers Lead Independence Day Events, Hoist National Flag and Salute Parade
मुजफ्फरपुर में उपमुख्यमंत्री ने फहराया झंडा - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर में उपमुख्यमंत्री ने फहराया झंडा

मुजफ्फरपुर के पंडित नेहरू स्टेडियम में डिप्टी सीएम सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तिरंगा फहराकर सलामी दी। उन्होंने बाबा गरीबनाथ की धरती को नमन करते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर ने शिक्षा, संगीत और समाज कल्याण के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है।

उन्होंने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। सीएम नीतीश कुमार की योजनाओं से 578 करोड़ के विकास कार्य पूरे हुए हैं, जिसमें सड़क, पुल, इंडस्ट्रियल एरिया, टेक्सटाइल पार्क, बैग क्लस्टर और मेगा फूड पार्क शामिल हैं। समारोह के दौरान जिले के टॉपर छात्रों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
Bihar News: District In-Charge Ministers Lead Independence Day Events, Hoist National Flag and Salute Parade
मधेपुरा में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने तिरंगा फहराया - फोटो : अमर उजाला
मधेपुरा में ग्रामीण विकास मंत्री ने किया ध्वजारोहण

मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में ग्रामीण विकास मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने तिरंगा फहराया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और समारोह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से जूझते हुए भी मधेपुरा विकास की राह पर है। जिले के 2,20,979 पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ और DBT के माध्यम से 24.52 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4,471 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1,465 आवास पूर्ण कराए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar: अमर शहीद अकलू तुरहा को दी गई श्रद्धांजलि, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय सहित कई गणमान्य हुए शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: District In-Charge Ministers Lead Independence Day Events, Hoist National Flag and Salute Parade
गया में डॉ. सुनील कुमार ने फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
गया में डॉ. सुनील कुमार ने फहराया तिरंगा

गया के गांधी मैदान स्टेडियम में राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री सह प्रभारी मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर जिलावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि गया स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले के 24 में से 22 प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो चुका है, जबकि 100 बेड का मॉडल अस्पताल कार्यरत है। मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के तहत 4.42 लाख से अधिक मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण और इलाज किया गया है।

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पौधारोपण, तालाब और कुओं का जीर्णोद्धार, 218 खेल मैदानों का निर्माण, 36 हजार सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना और पंचायत भवनों में आरटीपीसी सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने एससी/एसटी समुदाय के लिए 22 योजनाओं के लाभ, किसान सम्मान निधि के तहत 57.99 करोड़ की किस्त, पेंशन योजनाओं के तहत लाखों लाभार्थियों को राशि और मातृत्व वंदना योजना के लाभ भी गिनाए।
विज्ञापन
Bihar News: District In-Charge Ministers Lead Independence Day Events, Hoist National Flag and Salute Parade
जहानाबाद में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने किया झंडावंदन - फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने किया झंडावंदन

जहानाबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में आयोजित हुआ, जहां जिले के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी अलंकरण पांडे और एसपी विनीत कुमार ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार सड़क, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में तेज गति से कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं और बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए हर क्षेत्र में विकास की धारा प्रवाहित हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed