Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Uproar-hospital-unavailability-rabies-vaccine-fifty-people-bitten-in-week-bakhtiyarpur

बिहार: आवारा कुत्तों का आतंक, हफ्तेभर में 50 से 60 लोगों को काटा; अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा

Fri, 13 Nov 2026 05:18 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2026 05:18 PM IST
सार

पटना के बख्तियारपुर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक सप्ताह में 50 से 60 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। वहीं, बख्तियारपुर सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से घायलों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Uproar-hospital-unavailability-rabies-vaccine-fifty-people-bitten-in-week-bakhtiyarpur
50-60 लोगों को कुत्ते ने काटा

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर शहर में आवारा कुत्तों के काटने की घटनाओं से आम लोग डरे हुए हैं। वहीं, घायल मरीजों के अस्पताल पहुंचने पर एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। घायलों ने अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई और वैक्सीन बाजार में बेच दिए जाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

शहर की गलियों में घूम रहे आवारा कुत्तों ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। घायलों ने बताया कि बख्तियारपुर में एक सप्ताह के भीतर 50 से 60 लोगों को कुत्तों ने काटा है। ये सभी इलाज के लिए बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे थे। वहां एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों ने अस्पताल परिसर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

मरीजों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत से महंगी रैबीज वैक्सीन बाजार में बेच दी जाती है। लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से इस मामले में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने बख्तियारपुर नगर परिषद से भी आवारा कुत्तों से राहत दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल दिनेश पासवान ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर उन्हें टेटनस का इंजेक्शन लगाया गया और कुत्ते के काटने वाली जगह पर पट्टी की गई, लेकिन एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगाई गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें बताया गया कि वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में मिलने वाले इंजेक्शन बाजार में बेच दिए जाते हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार: सम्राट चौधरी-प्रशांत किशोर की मुलाकात चर्चा में, रोहिणी और लालू भी पहुंचे; जानिए क्या मामला?

वहीं, शुक्रवार को भी शहर के कई घायल लोग अस्पताल पहुंचे और इंजेक्शन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इस मामले में सीएचसी प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिन्हा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था। वहीं, एसडीओ कृष्णा जोशी से भी फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed