फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Crime: बाजार में अश्लील भोजपुरी गानों पर हर्ष फायरिंग करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mon, 17 Mar 2025 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Mar 2025 08:35 PM IST
सार

Vaishali Crime: पुलिस ने कहा कि अवैध हथियार रखना, हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना और आम लोगों में भय फैलाना एक गंभीर अपराध है। इस मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
 

विज्ञापन
Vaishali Crime: 3 youths who fired joy in lewd Bhojpuri songs in market arrested, weapons recovered
पुलिस ने भोजपुरी गाने पर फायरिंग करने वाले आरोपी युवकों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बिहार में अपराधियों की सोशल मीडिया पर धौंस दिखाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बार अश्लील भोजपुरी गानों पर बाजार में देसी कट्टा से फायरिंग कर बनाए गए वीडियो की कीमत तीन युवकों को जेल जाकर चुकानी पड़ी। यह घटना वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र की है, जहां अश्लील गीत पर बाजार में खुलेआम हर्ष फायरिंग की गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।


 

Vaishali Crime: 3 youths who fired joy in lewd Bhojpuri songs in market arrested, weapons recovered
अश्लील भोजपुरी गाने पर फायरिंग करता युवक (वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब) - फोटो : अमर उजाला
बाइक पर तीन युवक देसी कट्टे से कर रहे थे फायरिंग
वायरल वीडियो में देखा गया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक बाजार में घूमते हुए देसी कट्टे से फायरिंग कर रहे थे। वीडियो में खुलेआम हथियार लहराते और गोली चलाते दिखे युवक की पहचान होते ही पुलिस हरकत में आ गई और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Bihar News:ग्रामीणों की पत्थरबाजी से दो महिला समेत तीन पुलिसकर्मी घायल; दो Fir के बाद 26 आरोपियों को भेजा जेल
 
पुलिस जांच के दौरान तीन युवकों की पहचान राजापाकड़ पश्चिमी टोला निवासी मिथलेश कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार, इंद्रजीत सिंह के पुत्र आयुष राज उर्फ बुलेट एवं सुबोध राय के पुत्र यश राजकुमार उर्फ रावण के रूप में हुई। पुलिस की टीम ने पश्चिमी टोला में यशराज के घर पर छापामारी की। पूछताछ में यशराज ने स्वीकार किया कि वीडियो में वही पिस्टल के साथ है, जबकि अन्य दो उसके दोस्त हैं। इसके बाद चंदन कुमार के घर की तलाशी में छज्जे पर रखी एक पुरानी पेटी से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच तलवारें बरामद की गईं।
 
 
Vaishali Crime: 3 youths who fired joy in lewd Bhojpuri songs in market arrested, weapons recovered
हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

आरोपी आयुष राज दाउदनगर में ननिहाल में छिपा मिला
जब पुलिस ने आयुष राज उर्फ बुलेट के बारे में पूछताछ की तो उसके साथियों ने बताया कि गिरफ्तारी के डर से वह अपने ननिहाल, बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर गांव में छिपा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने बिदुपुर थाने की मदद से वहां छापामारी की और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar News:सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव; वैवाहिक विवाद की आशंका
 
हथियार के साथ वीडियो बनाना दंडनीय अपराध
राजापाकड़ थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अवैध हथियार रखना, हथियार के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना और आम लोगों में भय फैलाना एक गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed