फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: Suspicious death of govt teacher, body found hanging from noose in house; marital dispute

Bihar News: सरकारी शिक्षक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव; वैवाहिक विवाद की आशंका

Mon, 17 Mar 2025 07:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 17 Mar 2025 07:41 PM IST
सार

Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kishanganj News: Suspicious death of govt teacher, body found hanging from noose in house; marital dispute
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक जुगल कुमार गणेश का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना भोलमारा ग्राम पंचायत के सरायकुड़ी तेली बस्ती की है, जहां सोमवार की सुबह इस दुखद खबर से लोग स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन

 
सरकारी शिक्षक थे जुगल कुमार गणेश
जानकारी के मुताबिक, जुगल कुमार गणेश किशनगंज जिले के दूधओंटी ग्राम पंचायत स्थित एनपीएस प्राथमिक विद्यालय खाड़ीबस्ती में नियोजित शिक्षक थे। वे फरवरी 2022 से शिक्षक पद पर कार्यरत थे और शिक्षा विभाग में अपनी सेवा दे रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, प्रेमी पर हत्या का आरोप; गले पर मिला काला निशान, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पत्नी से विवाद की चर्चा, ग्रामीणों ने जताई आशंका
स्थानीय लोगों की मानें तो शादी के बाद से ही जुगल कुमार और उनकी पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे। आए दिन मनमुटाव और झगड़े की बातें सामने आती रही थीं। कुछ लोगों का मानना है कि यह पारिवारिक तनाव ही उनकी मौत का कारण बना हो सकता है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

 
पुलिस घटना की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पौआखाली थाना के एएसआई अंगद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। बाद में एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि वाहन और एंबुलेंस की देर से उपलब्धता के कारण कुछ समय तक प्रक्रिया बाधित रही। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि यह आत्महत्या का मामला है या इसमें किसी अन्य की भूमिका है।

यह भी पढ़ें- बिहार में अब Ssb जवानों पर हमला:नोट तस्करी के आरोपियों को पकड़ने गए पांच जवान घायल, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
 
‘जल्द होगा मामले का खुलासा’
एसडीपीओ मंगलेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed