मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के विजय छपरा दादर इलाके में रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जबकि शव कम से कम पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Bihar News: नदी में उतराता मिला युवक का शव, शरीर पर कई जगह चोट के निशान; हत्या कर फेंके जाने की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 11 May 2025 03:01 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव की तस्वीर को जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन