फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Body of girl student found hanging from noose in lodge lover in custody

Love Affair: मेडिकल अफसर बनने की ख्वाहिश रखने वाली छात्रा का शव लॉज में फंदे से लटका मिला; प्रेमी हिरासत में

Sun, 11 May 2025 02:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 11 May 2025 02:38 PM IST
सार

Bhagalpur News: पुलिस ने बताया कि आदित्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अंतिम कॉल उसी का था। कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bhagalpur News: Body of girl student found hanging from noose in lodge lover in custody
मृतका पल्लवी कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भागलपुर शहर के बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर के एसएम कॉलेज रोड स्थित एक लॉज में रह रही 24 वर्षीय छात्रा का शव रविवार को मिला। पल्लवी कुमारी का शव उसकी सहेली के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी सहेली ट्यूशन पढ़ने गई हुई थी, जिससे कमरा खाली था। जब वह वापस लौटी तो कमरे में पल्लवी को फंदे पर झूलते देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar : पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन की जल निकासी पाइप में महिला का शव मिला; कौन है वह?
विज्ञापन

 
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कमरे से मृतका का मोबाइल भी जब्त किया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चार साल से था प्रेम संबंध, अंतिम कॉल प्रेमी का
पुलिस के अनुसार, पल्लवी का पटना निवासी आदित्य कुमार नामक युवक से चार साल से प्रेम संबंध था। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद आदित्य ने भागलपुर में रहना शुरू कर दिया था। शनिवार को दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी, जिसके बाद रविवार को पल्लवी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
 
बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि आदित्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अंतिम कॉल उसी का था। कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या के पीछे के कारणों को लेकर मोबाइल से मिले कुछ सुराग भी खंगाले जा रहे हैं।
 
पल्लवी का मेडिकल अफसर बनने का था सपना
मृतका के ममेरे भाई उदित कुमार ने बताया कि पल्लवी रजौन की रहने वाली थी। वह पैरामेडिकल कोर्स पूरा करने के बाद भागलपुर में बड़ी बहन के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह अक्सर पास के गर्ल्स हॉस्टल में अपनी सहेलियों से मिलने जाती थी। पढ़ाई में मेधावी पल्लवी का सपना मेडिकल अफसर बनने का था। परिवार के अनुसार वह अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर बेहद गंभीर थी।

 
बहन की आंखों में सवाल
पल्लवी की बड़ी बहन रंजू देवी ने बताया कि पल्लवी उनके साथ ही रहकर पढ़ाई कर रही थी और वह बिल्कुल सामान्य व्यवहार कर रही थी। न तो उसने किसी परेशानी की बात की और न ही कोई संकेत दिया कि वह मानसिक तनाव में है। बहन का कहना है कि हमें आज भी यकीन नहीं हो रहा कि वह ऐसा कदम उठा सकती है। पूरे परिवार में इस घटना के बाद गहरा मातम है और परिजन सदमे की हालत में हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय में नहीं थम रहा हत्या का ग्राफ, गोली मारकर युवक की हत्या की
 
पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने फिलहाल यूडी केस (अस्वाभाविक मृत्यु) दर्ज कर लिया है और पल्लवी के मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स व सोशल मीडिया संवादों को खंगाल रही है। पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं पल्लवी को आत्महत्या के लिए उकसाया तो नहीं गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों पर और अधिक स्पष्टता मिल सकेगी। वहीं, आदित्य से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि पल्लवी ने यह कदम आखिर क्यों उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed