फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   graph of murders is not stopping in Begusarai, a young man was shot dead

Bihar News: बेगूसराय में नहीं थम रहा हत्या का ग्राफ, गोली मारकर युवक की हत्या की

Sun, 11 May 2025 01:42 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 11 May 2025 01:42 PM IST
सार


बेगूसराय जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
graph of murders is not stopping in Begusarai, a young man was shot dead
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
बेगूसराय जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बसही पंचायत के सकरौली गांव की है। पुलिस को गांव के पास मिल्की बहियार में एक शव मिला, जिसकी पहचान गांव के ही रहने वाले रामशंकर शर्मा के 32 वर्षीय बेटे चंदन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। चंदन के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं—एक बेटा और एक बेटी।


स्थानीय लोगों ने दी पुलिस की सूचना

स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की, फटा कान का पर्दा
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नशे से जुड़े विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed