फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मुजफ्फरपुर को मिली बड़ी सौगात; यहां बनेगा हाईलेवल पुल, 16 स्कूली बच्चों की मौत के बाद आई तेजी

Sat, 30 Nov 2024 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 30 Nov 2024 02:47 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मधुरपट्टी गांव में बागमती नदी पर 180 मीटर लंबा आरसीसी पुल बनाने के लिए ₹16.20 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह पुल पिछले साल 14 सितंबर को हुए नाव हादसे के बाद से लगातार चर्चा में था। कुल 91 करोड़ की लागत से तीन पुल बनाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur: High level bridge will be built on Madhurpatti Ghat, work gained momentum after 16 children died
बागमती नदी के मधुरपट्टी घाट पर हुआ था नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला

तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के तीन प्रमुख घाटों पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। खासतौर पर गायघाट प्रखंड के मधुरपट्टी घाट पर बागमती नदी पर बनने वाला पुल बेहद अहम है, जहां एक दर्दनाक नाव हादसे में 16 स्कूली बच्चों की मौत हो गई थी। लंबे समय से इन पुलों की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने मंजूरी दे दी है।


 

Muzaffarpur: High level bridge will be built on Madhurpatti Ghat, work gained momentum after 16 children died
अक्सर होते रहते हैं हादसे - फोटो : अमर उजाला

मधुरपट्टी घाट पर बनेगा 16.20 करोड़ का पुल
जानकारी के मुताबिक, गायघाट के मधुरपट्टी गांव में बागमती नदी पर 180 मीटर लंबा आरसीसी पुल बनाने के लिए ₹16.20 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह पुल पिछले साल 14 सितंबर को हुए नाव हादसे के बाद से लगातार चर्चा में था। हादसे के बाद से ही स्थानीय लोगों और जन प्रतिनिधियों ने पुल की मांग को लेकर आवाज बुलंद की थी। अब इस परियोजना को मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत पूरा किया जाएगा।
 

Muzaffarpur: High level bridge will be built on Madhurpatti Ghat, work gained momentum after 16 children died
तीन प्रमुख घाटों पर मिली पुल बनाने की मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

रतवारा-ढोली और चांदपरना घाट पर भी पुलों का निर्माण
मधुरपट्टी के अलावा, रतवारा-ढोली घाट पर 500 मीटर लंबा और ₹40.80 करोड़ की लागत से एक और उच्चस्तरीय पुल बनाया जाएगा। इसी तरह मीनापुर प्रखंड के चांदपरना घाट पर भी 300 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत ₹35 करोड़ है। इन पुलों के निर्माण से न केवल लोगों की समस्याएं हल होंगी बल्कि सड़क संपर्क भी बेहतर होगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur: High level bridge will be built on Madhurpatti Ghat, work gained momentum after 16 children died
दशकों से हो रही थी पुल बनाने की मांग - फोटो : अमर उजाला

दशकों से की जा रही थी पुलों की मांग
डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने बताया कि इन पुलों की मांग कई दशकों से की जा रही थी। खासतौर पर मधुरपट्टी घाट पर पुल बनाने की मांग नाव हादसे के बाद तेज हो गई थी। उन्होंने कहा कि इन तीनों पुलों के निर्माण के लिए राज्य ग्रामीण कार्य विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur: High level bridge will be built on Madhurpatti Ghat, work gained momentum after 16 children died
पुल बनने से सड़क संपर्क होगा बेहतर - फोटो : अमर उजाला

91 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत
इन तीन पुलों की कुल लागत लगभग ₹91 करोड़ आएगी। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। डीडीसी ने कहा कि इन पुलों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी और हादसों की आशंका भी कम हो जाएगी।

वहीं, इन पुलों के निर्माण से मुजफ्फरपुर जिले के कई गांवों का संपर्क सुगम होगा। बाढ़ के दौरान लोगों को आवाजाही में जो कठिनाई होती थी, वह अब दूर होगी। इन पुलों के बनने से न केवल आवागमन में सुधार होगा बल्कि स्थानीय व्यापार और विकास कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। लोगों का कहना है कि पुल बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी और हादसों की आशंका भी समाप्त हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed