फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Affair: सॉरी, मैं शादी करने जा रही हूं... पति को भेजी प्रेमी की फोटो, कॉलेज जाने की बात कहकर पत्नी फरार

Fri, 05 Sep 2025 09:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 05 Sep 2025 09:55 PM IST
सार

Bihar News: पीड़ित पति पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसी बीच पति के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया, जिसे देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन
Love Affair: Sorry I am going to marry my lover wife sent message to husband on WhatsApp in Muzaffarpur
सॉरी बोलकर पति को वाट्सएप पर भेजा फोटो - फोटो : AI Image- Freepik

 

Wife Absconded With Lover: मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी शादी के महज साढ़े पांच माह बाद ही पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। इतना ही नहीं, जाते-जाते उसने पति के मोबाइल पर वाट्सएप मैसेज भेजकर लिखा- मैं शादी करने जा रही हूं, सॉरी। साथ ही उसने अपने प्रेमी के साथ तस्वीर भी भेजी, जिसे देखकर पति के होश उड़ गए।
 

Love Affair: Sorry I am going to marry my lover wife sent message to husband on WhatsApp in Muzaffarpur
पत्नी घर से ले गई नकदी और ज्वेलरी - फोटो : AI Image- Freepik

नकदी और जेवर लेकर घर से निकली पत्नी
पीड़ित पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उसकी पत्नी कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घरवालों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच पति के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें महिला ने अपने प्रेमी के साथ तस्वीर भेजते हुए शादी की बात लिखी। पीड़ित का कहना है कि पत्नी अपने साथ 53 हजार रुपये नकदी और 1.70 लाख रुपये के जेवर भी लेकर फरार हुई है।
 

Love Affair: Sorry I am going to marry my lover wife sent message to husband on WhatsApp in Muzaffarpur
पत्नी का मैसेज देखकर पति हुआ हैरान-परेशान - फोटो : AI Image- Freepik

शादी के बाद रिश्तों में आई दरार
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब साढ़े पांच महीने पहले शिवहर जिले की रहने वाली युवती से हुई थी। शुरू में सब कुछ सामान्य था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पत्नी किसी अंजान नंबर पर लगातार फोन पर बातचीत करती थी। शुरुआत में इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, लेकिन अब इस घटना ने पूरे परिवार को स्तब्ध कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar: सात साल से गायब लड़की को पुलिस ने लुधियाना से किया बरामद, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Affair: Sorry I am going to marry my lover wife sent message to husband on WhatsApp in Muzaffarpur
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दर्ज की शिकायत
मामले की शिकायत पीड़ित पति ने मिठनपुरा थाना में दर्ज कराई है। आवेदन में शिवहर जिले के एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। फरार हुई महिला और उसके प्रेमी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Love Affair: Sorry I am going to marry my lover wife sent message to husband on WhatsApp in Muzaffarpur
पत्नी अपने प्रेमी संग शादी करने को हुई फरार - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में जुटी, बढ़ी सनसनी
इस पूरे मामले ने स्थानीय इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी के कुछ ही महीनों में पत्नी के इस तरह फरार होने और प्रेमी संग शादी करने की घोषणा ने लोगों को हैरान कर दिया है। मिठनपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। महिला के साथ फरार युवक शिवहर का रहने वाला है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: 13-15 साल के छह 'बच्चों' ने मिलकर 12 वर्ष के बच्चे को मार डाला; कारण भी हैरान करने वाला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed