फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Police recovered a girl who was missing for seven years from Ludhiana, police arrested the accused husband

Bihar: सात साल से गायब लड़की को पुलिस ने लुधियाना से किया बरामद, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 01:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 01:05 PM IST
सार

दरभंगा जिले के जाले थाना पुलिस ने सात साल पहले अपहृत हुई एक नाबालिग लड़की को पंजाब के लुधियाना से बरामद किया है। आरोपी अजीम उर्फ अजीमुद्दीन ने 2018 में लड़की का अपहरण कर उससे शादी कर ली थी और वहीं रह रहा था।
 

विज्ञापन
Police recovered a girl who was missing for seven years from Ludhiana, police arrested the accused husband
जाले थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिले के जाले थाना पुलिस ने सात साल पहले अपहृत हुई नाबालिग लड़की को पंजाब के लुधियाना से बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपी अजीम उर्फ अजीमुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2018 में जाले थाना क्षेत्र के एक गांव से आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा लिया था और लुधियाना जाकर शादी कर ली थी। तब लड़की के पिता ने जाले थाना में एफआईआर संख्या 178/2018 दर्ज कराई थी। परिवार ने लगातार तलाश की, लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन



पढे़ं: 'राहुल गांधी की सभा में बुलाने पर ही जुटती है भीड़', केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कसा तंज; जानें
विज्ञापन


इस मामले की जांच कई बार अधिकारियों के बदलने के कारण अटकी रही। लेकिन हाल ही में नए पदस्थापित SI दिव्यांशु शेखर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और टेक्निकल व फिजिकल इनपुट के आधार पर लुधियाना से लड़की और आरोपी को बरामद कर लिया। अब लड़की की उम्र 22 साल हो चुकी है। दरभंगा कोर्ट में लड़की का बयान दर्ज करवाने के बाद न्यायालय ने उसे ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया। वहीं आरोपी अजीम उर्फ अजीमुद्दीन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed