Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Postal Superintendent caught red-handed while accepting a bribe of ₹50,000 in Motihari Bihar News

बिहार में सीबीआई का बड़ा एक्शन: 50 हजार रुपये रिश्वत लेते डाक अधीक्षक गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी घूस

Wed, 11 Nov 2026 08:39 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 08:39 PM IST
सार

मोतिहारी में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएस सुमन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से विभागीय काम के बदले घूस मांगी थी।

विज्ञापन
Postal Superintendent caught red-handed while accepting a bribe of ₹50,000 in Motihari Bihar News
डाक अधीक्षक एसएस सुमन

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए चंपारण प्रमंडल के डाक अधीक्षक एसएस सुमन को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बुधवार को उनके कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से डाक विभाग में हड़कंप मच गया। जिस अधिकारी के कंधों पर विभागीय व्यवस्था को संचालित करने की जिम्मेदारी थी, उसी पर अपने ही विभाग के कर्मचारी से रिश्वत लेने का आरोप है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डाक अधीक्षक एसएस सुमन ने अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से किसी विभागीय कार्य के निष्पादन के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। शिकायत मिलने के बाद जांच एजेंसी ने मामले का सत्यापन कराया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार की।

विज्ञापन

बुधवार को सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से डाक अधीक्षक कार्यालय में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता कर्मचारी ने रिश्वत की रकम अधिकारी को सौंपी, पहले से मुस्तैद सीबीआई की टीम ने तत्काल धावा बोल दिया। टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एसएस सुमन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में अचानक पहुंची टीम, मचा हड़कंप
सीबीआई की अचानक हुई कार्रवाई से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अफरातफरी मच गई। टीम ने कार्यालय में जांच-पड़ताल की और मामले से जुड़े तथ्यों को खंगालना शुरू किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी डाक अधीक्षक के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


ये भी पढ़ें- बिहार: दो महीने से लापता कुंदन का नहीं मिला सुराग, दोस्त पर हत्या कर शव गंगा में बहाने का शक

अपने ही विभाग के कर्मचारी से घूस लेने का आरोप
इस पूरे मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि रिश्वत मांगने का आरोप किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं, बल्कि अपने ही विभाग के एक कर्मचारी से जुड़ा है। सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी की गिरफ्तारी ने विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल सीबीआई मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई ने सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी की सख्ती का संदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed