फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Crime: मानव तस्करों के चंगुल से आजाद हुए 65 बच्चे, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में आठ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 10 May 2024 01:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 May 2024 01:22 PM IST
सार

Bihar Crime: मानव तस्करों के चंगुल से आजाद हुए 65 बच्चे, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में आठ तस्कर गिरफ्तार
Bihar: Muzaffarpur Railway Police freed 65 children from clutches of human traffickers, 8 criminals arrested
 

विज्ञापन
Bihar: Muzaffarpur Railway Police freed 65 children from clutches of human traffickers, 8 criminals arrested
मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने मानव तस्करों से मुक्त कराए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की टीम द्वारा अब तक मानव तस्करों के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई की गई है। रेल पुलिस द्वारा 65 बच्चों को मानव तस्करों के चुंगल से मुक्त कराया गया है। साथ ही आठ मानव तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि अप्रैल महीने में रेल पुलिस मुजफ्फरपुर की तत्परता से बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे 65 नाबालिग बच्चों को मुक्त करा कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।


 
मुजफ्फरपुर में ह्यूमन ट्रैफिकिंग के लिए सेफ जोन बनता जा रहा है। ये हम नहीं कह रहे रेल पुलिस द्वारा जो कार्रवाई मानव तस्करों के खिलाफ पिछले महीने में दर्ज की गई है, उससे तो यही लगता है। रेल पुलिस द्वारा 65 बच्चों को मानव तस्करों के चुंगल से मुक्त कराया गया है। साथ ही आठ मानव तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। लगातार रेल पुलिस की कार्रवाई का परिणाम है कि यहां से बच्चों को लेकर लगातार रेल में बाल श्रम में ले जाने को लेकर के कार्रवाई की जा रही है। अब तक कई मानव तस्करों को पकड़ा गया है। यही नहीं बल्कि इनके गिरोह के भी खिलाफ अलग से कार्रवाई की जा रही है।
 

Bihar: Muzaffarpur Railway Police freed 65 children from clutches of human traffickers, 8 criminals arrested
मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने मानव तस्करों से मुक्त कराए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

रेल एसपी कुमार आशीष ने बताया कि अप्रैल महीने में रेल पुलिस, मुजफ्फरपुर की तत्परता से बाल श्रम के लिए ले जाए जा रहे अब तक 65 नाबालिग बच्चों को मुक्त करा कर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। साथ ही आठ मानव तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रेलवे स्टेशन पर बचपन बचाओ अभियान के तहत रेल पुलिस लगातार रेलवे स्टेशन और ट्रेन में विशेष अभियान चला रही है। इसके साथ ही इस गिरोह को लेकर रेल पुलिस की पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और दक्षिण भारत के राज्य में जाने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed