मोतिहारी के अरेराज प्रखंड के लोकनाथपुर के पास गंडक नदी का रिंग बांध टूट गया। इस घटना से दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है। बाढ़ से गांव के सैकड़ों घरों और हजारों एकड़ खेतों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों का जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सरेया गांव के पास बने इस रिंग बांध का लगभग तीन फीट चौड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया, जिससे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
Bihar Flood: मोतिहारी के लोकनाथपुर में टूटा गंडक नदी का रिंग बांध, दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी से हाहाकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:58 PM IST
सार
Bihar Flood: मोतिहारी के लोकनाथपुर में टूटा गंडक नदी का रिंग बांध, दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी से हाहाकार
Bihar Flood: Gandak river ring dam broke in Loknathpur of Motihari, dozens of villages in chaos due to flood
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन