राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने देश के गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला कर उनकी कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाया। जहानाबाद में ईद के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि अमित शाह बिहार आकर कई बड़े वादे करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते। उन्होंने गृह मंत्री के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने बिहार में चीनी मिल चालू कराने का वादा किया था। सांसद ने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि जब वह बिहार आएंगे तो चीनी मिल चालू कराएंगे, लेकिन मिल तो चालू नहीं हुई, हां वे बिहार आकर चले जरूर गए।
Bihar News: राजद MP ने अमित शाह को नेता मानने से इनकार कर बताया तड़ीपार; नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:06 PM IST
सार
Jehanabad News: सांसद सुरेंद्र यादव ने गृहमंत्री की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि अमित शाह सिर्फ बयानबाजी करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और होती है। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि नया बिहार बनाएंगे। क्या नया बिहार बन गया? पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन