फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Darbhanga News: Six accused arrested in stone pelting case on Kalash Shobha Yatra, FIR registered against 45

कलश शोभायात्रा पर पथराव: छह आरोपी गिरफ्तार, 45 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी; मुर्गा मारने के विवाद से भड़का तनाव

Mon, 31 Mar 2025 03:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 31 Mar 2025 03:45 PM IST
सार

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि इस विवाद की शुरुआत एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई। कार्यक्रम के दौरान एक मुर्गे को मारने को लेकर दोनों समुदायों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए मारपीट और फिर पथराव में बदल गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Darbhanga News: Six accused arrested in stone pelting case on Kalash Shobha Yatra, FIR registered against 45
घटना की जानकारी देते ग्रामीण एसपी आलोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के केवतगामा पंचायत के पछियारी टोला में कलश शोभायात्रा के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 45 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है, जबकि छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर ग्रामीण एसपी आलोक ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पथराव से जुड़े वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:दरभंगा में तनाव, कलश शोभायात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर पथराव, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
विज्ञापन

 
मुर्गा मारने को लेकर शुरू हुआ विवाद
ग्रामीण एसपी आलोक के अनुसार, इस विवाद की शुरुआत एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई। कार्यक्रम के दौरान एक मुर्गे को मारने को लेकर दोनों समुदायों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए मारपीट और फिर पथराव में बदल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इलाके में फिलहाल पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
वीडियो के आधार पर हो रही पहचान, गिरफ्तारियां जारी
पुलिस ने स्थानीय पदाधिकारियों और चौकीदार की मदद से आरोपियों की पहचान की। पहचान किए गए 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar:बेटे को बहन के पास रख कर बेंगलुरु में बैठे युवक को बताया उसका अपहर्ता; अंजाम-ए-बेवफाई का खुला राज
 
इलाके में माहौल शांत, पुलिस रख रही नजर
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से माहौल शांतिपूर्ण है। ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed