फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: होल्डिंग एरिया, लंगर और विशेष ट्रेनें; यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर रेलवे मंडल का ऐसा प्रबंध

Sun, 10 Nov 2024 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Nov 2024 08:50 PM IST
सार

Samastipur News: डीआरएम श्रीवास्तव ने बताया कि होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए अराउंड द क्लॉक टीटीई, आरपीएफ और मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस व्यवस्था से यात्री किसी भी समय ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar: Samastipur Railway Division made big arrangements for convenience of passengers after Chhath festival
समस्तीपुर रेलवे मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

महापर्व छठ के बाद समस्तीपुर रेलवे मंडल ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं की हैं। स्टेशन परिसर में यात्रियों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया का निर्माण कराया गया है। समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम, विनय श्रीवास्तव ने बताया कि इस होल्डिंग एरिया में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे मेट्रोपॉलिटन शहरों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।


 
होल्डिंग एरिया में बेहतर सुविधाएं
डीआरएम श्रीवास्तव के अनुसार, होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए अराउंड द क्लॉक टीटीई, आरपीएफ और मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस व्यवस्था से यात्री किसी भी समय ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं और आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध हो सकती है। इसके अलावा, यात्रियों के लिए अस्थाई कुर्सियों और पानी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रियों को बैठने और जलपान की कोई परेशानी न हो।
 

Bihar: Samastipur Railway Division made big arrangements for convenience of passengers after Chhath festival
समस्तीपुर रेलवे मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

लंगर की भी व्यवस्था
वहीं, स्टेशन पर यात्रियों को खाने-पीने की सुविधा प्रदान करने के लिए एनजीओ के साथ मिलकर लंगर चलाया जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि यह कदम यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि कोई भी यात्री भूखा न रहे और उन्हें रास्ते में कोई असुविधा का सामना न करना पड़े।
 
65 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
इसके अलावा, समस्तीपुर रेलवे मंडल ने छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए 65 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें भी चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के लिए चलाई जा रही हैं, ताकि छठ पर्व के बाद प्रवासी श्रमिक और अन्य यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।
 

Bihar: Samastipur Railway Division made big arrangements for convenience of passengers after Chhath festival
समस्तीपुर रेलवे मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

रिजर्वेशन काउंटर और टिकट व्यवस्था
समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ने यह भी बताया कि बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रिजर्वेशन काउंटरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। समस्तीपुर और अन्य बड़े स्टेशनों पर दो-दो रिजर्वेशन काउंटर बढ़ाए गए हैं और टिकट की सुविधा को बढ़ाने के लिए यूटीएस काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। इसके साथ ही यदि भीड़ और बढ़ती है, तो अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed