लोक आस्था का महापर्व छठ आज संपन्न हो गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। इधर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से पटना की सड़कों को धो दिया गया था। हर गली-सड़कों पर बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के छठ गीत बज रहे।
2 of 9
पटना में छठ घाटों पर उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
छठी मैय्या के जयकारे से गूंजते रहे घाट
इधर, पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से छठ घाट गूंजते रहे। कई लोगों ने घरों की छत और तालाबों में छठ पूजा मनाई। छठ घाट पर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है।
3 of 9
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में छठ पूजा की।
- फोटो : सोशल मीडिया।
रोहिणी आचार्य ने दिया भागवान भास्कर अर्घ्य
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में छठ पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोक संस्कृति के समस्त आयामों व प्राकृतिक विविधा समाहित पावन कार्तिक मास के महापर्व छठ के चौथे अनुष्ठान प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पण की संपूर्णता के साथ आप सबों के सकल मनोरथ की कामना हेतु मेरी शुभेच्छाएं।
4 of 9
सेंट्रल जेल में छठ करतीं व्रतीं।
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल जेल में भी छठ महापर्व
मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में भी महिला बंदियों ने छठ महापर्व किया। व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। केंद्रीय जेल प्रशासन की ओर से इसके लिए सारे प्रबंध किए गए थे।
5 of 9
अर्घ्य देतीं श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
आज के दिन सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है
चार दिवसीय त्योहार में सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत करना बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत को कठोर नियमों के अनुसार 36 घंटे तक रखा जाता है। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन कर दिया।