फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Affair: भांजे के प्यार में सब कुछ छोड़ गई दो बच्चों की मां, पति को भेजा मंदिर में शादी का सबूत; जानें

Wed, 06 Aug 2025 02:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Aug 2025 02:07 PM IST
सार

Banka News: बांका में दो बच्चों की मां ने अपने भांजे से मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया और सबूत के तौर पर तस्वीरें अपने पति को भेज दीं। दो दिन पहले ही वह बच्चों को लेकर लापता हो गई थी। अब पीड़ित पति ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पढ़ें पूरी खबर...। 

विज्ञापन
Banka News Mother of 2 children left everything for love of nephew sent proof of marriage to husband in temple
दो बच्चों की मां ने मंदिर में भांजे से की शादी - फोटो : अमर उजाला

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मान्यताओं को झकझोर कर रख दिया है। दो बच्चों की मां पूनम कुमारी अपने ही रिश्ते के भांजे के साथ प्रेम में पड़ गई और घर-परिवार, पति व बच्चों को छोड़कर मंदिर में विवाह कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि उसने अपने पति को खुद मोबाइल पर शादी की तस्वीर भेजकर इसकी जानकारी दी।

Banka News Mother of 2 children left everything for love of nephew sent proof of marriage to husband in temple
दो बच्चों की मां ने मंदिर में भांजे से की शादी - फोटो : अमर उजाला

प्रेम कहानी जो पार कर गई मर्यादा की सीमाएं
पीड़ित पति शिवम कुमार रघुनाथपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में उनका विवाह अमरपुर थाना क्षेत्र के दिग्घी पोखर निवासी भागीरथ साह की पुत्री पूनम कुमारी के साथ हुआ था। विवाह के बाद दोनों को दो पुत्र आकाश कुमार (10) और ऋषि कुमार (8) हुए। शुरुआती वर्षों में दांपत्य जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद के दिनों में बदलाव आना शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें- Bihar: ओवैसी की पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत तीन पर गबन और अवैध व्यापार करने का आरोप, सारी संपत्तियां होंगी जब्त
 
शिवम कुमार के अनुसार, उनके घर बहनोई का भतीजा अंकित कुमार, जो कि गोगरी जमालपुर थाना क्षेत्र के भूरिया दियारा गांव का निवासी है, आने-जाने लगा। धीरे-धीरे पूनम और अंकित के बीच संबंध गहराते गए। बीते दो दिन पहले, पूनम दोनों बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई।
 
Banka News Mother of 2 children left everything for love of nephew sent proof of marriage to husband in temple
दो बच्चों की मां ने मंदिर में भांजे से की शादी - फोटो : अमर उजाला

पति को मिली मंदिर में शादी की तस्वीर
पत्नी और बच्चों की तलाश में भटकते शिवम कुमार को सोमवार की देर रात एक ऐसा चौंकाने वाला संदेश मिला, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। पूनम कुमारी ने उन्हें मोबाइल पर एक फोटो भेजा, जिसमें वह अंकित के साथ मंदिर में शादी करती दिखाई दे रही थी। साथ ही फोन पर यह सूचना भी दी कि उसने अंकित कुमार से विवाह कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Banka News Mother of 2 children left everything for love of nephew sent proof of marriage to husband in temple
दो बच्चों की मां ने मंदिर में भांजे से की शादी - फोटो : अमर उजाला

पारिवारिक रिश्तों को तोड़ने वाला विवाह
शिवम कुमार ने बताया कि अंकित रिश्ते में उनका भांजा लगता है और यह विवाह न केवल पारिवारिक मान्यताओं बल्कि सामाजिक परंपराओं के भी खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह पूरी योजना पूर्व नियोजित थी, जिसमें उनकी पत्नी ने न केवल विश्वासघात किया, बल्कि बच्चों को भी साथ ले जाकर उनके जीवन को संकट में डाल दिया।

यह भी पढ़ें- Bihar: पापा ने मेरे पति के सीने में मारी गोली, नर्सिंग छात्र की मौत के बाद पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
 
विज्ञापन
Banka News Mother of 2 children left everything for love of nephew sent proof of marriage to husband in temple
दो बच्चों की मां ने मंदिर में भांजे से की शादी - फोटो : अमर उजाला

अमरपुर थाना में दर्ज हुई शिकायत
शिवम कुमार ने इस मामले की शिकायत अमरपुर थाना में दर्ज कराई है। उन्होंने दोनों बच्चों की सकुशल बरामदगी की मांग की है और आशंका जताई है कि बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं हो रही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी घटना पूनम और अंकित द्वारा रची गई साजिश का हिस्सा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed