फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Audi Layoffs: ऑडी करेगी 7,500 कर्मचारियों की छंटनी, जानें किन वजहों से उठाया यह कदम

Tue, 18 Mar 2025 05:39 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 05:39 PM IST
सार

लग्जरी कार निर्माता Audi (ऑडी) ने सोमवार को एलान किया कि वह 2029 तक जर्मनी में 7,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। ऑडी के अनुसार, यह छंटनी कुल वैश्विक कार्यबल के लगभग 8 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करेगी। कंपनी ने इसे अपने कारखानों में उत्पादकता, गति और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए जरूरी बताया है।

विज्ञापन
Volkswagen subsidiary Premium carmaker Audi Germany Layoffs Audi News in HIndi
Audi Q7 Luxury Car - फोटो : Audi
लग्जरी कार निर्माता Audi (ऑडी) ने सोमवार को एलान किया कि वह 2029 तक जर्मनी में 7,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। कंपनी ने इसका कारण बिजनेस चुनौतियां, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की धीमी मांग और चीन की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को बताया है। 


यह भी पढ़ें - SUV Sales: जलवायु और एफिशिएंसी संबंधी चिंताओं के बावजूद, भारत अभी भी वैश्विक एसयूवी बिक्री का बड़ा केंद्र

कंपनी ने क्यों उठाया यह कदम
ऑडी के अनुसार, यह छंटनी कुल वैश्विक कार्यबल के लगभग 8 प्रतिशत हिस्से को प्रभावित करेगी। कंपनी ने इसे अपने कारखानों में उत्पादकता, गति और लचीलेपन को बढ़ाने के लिए जरूरी बताया है।

ऑडी, मूलरूप से Volkswagen (फॉक्सवैगन) की सहायक कंपनी है। ऑडी ने अपने बयान में कहा, "आर्थिक परिस्थितियां लगातार कठिन होती जा रही हैं, प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है और राजनीतिक अनिश्चितताएं कंपनी के लिए गंभीर चुनौतियां पेश कर रही हैं।" 

यह भी पढ़ें - Mercedes-Maybach SL 680: मर्सिडीज-मेबैक SL 680 भारत में लॉन्च, जानें करोड़ों की इस कार की खासियतें 
Volkswagen subsidiary Premium carmaker Audi Germany Layoffs Audi News in HIndi
Audi e-tron GT - फोटो : Audi
यूरोप के ऑटो सेक्टर पर बुरा असर
जर्मनी की ऑटो इंडस्ट्री पहले से ही इलेक्ट्रिक कारों में सुस्त बदलाव, चीन के स्थानीय ब्रांड्स की प्रतिस्पर्धा और कमजोर मांग जैसी समस्याओं से जूझ रही है। ऐसे में ऑडी की यह घोषणा यूरोप के ऑटो सेक्टर के लिए एक और झटका साबित हो सकती है।

कंपनी का मुख्यालय इंगोलस्टाट, बावेरिया में है और उसने बताया कि छंटनी प्रशासन और विकास (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) जैसे क्षेत्रों में की जाएगी। हालांकि, यह कदम "सामाजिक रूप से जिम्मेदार" तरीके से उठाया जाएगा, यानी जबरन नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Engines: इंजन कितने तरह के होते हैं? इनलाइन, वी, डब्ल्यू, बॉक्सर और रोटरी – क्या है इनका मतलब? 
Volkswagen subsidiary Premium carmaker Audi Germany Layoffs Audi News in HIndi
Audi RSQ8 Performance - फोटो : Audi
सालाना 1 अरब यूरो बचाने की योजना
ऑडी ने कहा कि यह फैसला एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें प्रशासनिक प्रक्रियाओं को आसान बनाना और लागत में कटौती शामिल है। कंपनी को इस योजना से हर साल 1 अरब यूरो (1.1 अरब डॉलर) की बचत होने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें - HorsePower: क्या आप जानते हैं गाड़ी में हॉर्स पावर का मतलब क्या होता है, जानें इसका परफॉर्मेंस से क्या है संबंध 

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 8 अरब यूरो का निवेश
हालांकि, ऑडी ने यह भी कहा कि वह अपने दो सबसे बड़े प्लांट - इंगोलस्टाट और नेकर्सुल्म में लगभग 8 अरब यूरो का निवेश करने वाली है। इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव को आसान बनाने में खर्च होगा।

इसके तहत एक नए एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक मॉडल का उत्पादन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक पर भी ध्यान दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें - Traffic Fines: भारत में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी बहुत महंगी, एक मार्च से भारी जुर्माने और कड़े नियम लागू, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Volkswagen subsidiary Premium carmaker Audi Germany Layoffs Audi News in HIndi
Audi Q5 - फोटो : Audi
ऑडी की ईवी बिक्री में गिरावट
ऑडी को इलेक्ट्रिक गाड़ियों की घटती मांग की वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। फरवरी 2024 में कंपनी ने बेल्जियम में स्थित एक प्लांट को बंद कर दिया था। जहां लगभग 3,000 लोग काम करते थे और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण किया जाता था।

2024 में, ऑडी की फुल इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिलीवरी में 8 प्रतिशत की गिरावट आई और यह संख्या घटकर 1,64,000 यूनिट्स रह गई। ऑडी को सबसे बड़ा झटका चीनी बाजार में लगा, जहां उसकी बिक्री करीब 11 प्रतिशत तक गिर गई। 

यह भी पढ़ें - Vehicle Scrappage Policy: दिल्ली में एक अप्रैल से लागू हो रही नई वाहन स्क्रैपेज नीति, दिल्लीवासियों पर होगा इसका क्या असर? जानें मानदंड और जरूरी दस्तावेज
विज्ञापन
Volkswagen subsidiary Premium carmaker Audi Germany Layoffs Audi News in HIndi
2025 Volkswagen Atlas SUV - फोटो : Volkswagen
फॉक्सवैगन पहले ही कर चुका है 35,000 नौकरियों की कटौती की घोषणा
ऑडी की मूल कंपनी फॉक्सवैगन, जो कि 10 अलग-अलग ब्रांड्स का निर्माण करती है, ने पहले ही 2023 में जर्मनी में 35,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा कर दी थी। यह छंटनी 2030 तक लागू की जाएगी।

ऑडी की यह छंटनी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में जारी बड़ी उथल-पुथल का संकेत है। जहां कंपनियां ईवी मार्केट में बदलाव और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दबाव को झेलने के लिए बड़े फैसले ले रही हैं। 

यह भी पढ़ें - Jeep Compass Sandstorm Edition: जीप कंपास सैंडस्टॉर्म एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed