{"_id":"6875124e47d46fc045037168","slug":"us-tariffs-trump-s-tariff-threat-pulls-down-european-auto-sector-by-1-5-per-cent-2025-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trump Tariff: ट्रंप की टैरिफ धमकी से यूरोपीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में गिरावट, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Trump Tariff: ट्रंप की टैरिफ धमकी से यूरोपीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में गिरावट, जानें डिटेल्स
Mon, 14 Jul 2025 07:51 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:51 PM IST
सार
सोमवार को यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा असर ऑटोमोबाइल कंपनियों पर पड़ा। इसकी वजह बना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान, जिसमें उन्होंने यूरोपीय यूनियन और मैक्सिको पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी।
विज्ञापन
Mercedes-Maybach SL 680 Monogram Series
- फोटो : Mercedes-Benz
सोमवार को यूरोप के शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा असर ऑटोमोबाइल कंपनियों पर पड़ा। इसकी वजह बना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान, जिसमें उन्होंने यूरोपीय यूनियन और मैक्सिको पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी। इससे निवेशकों में चिंता का माहौल बन गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : एएनआई (फाइल)
ट्रंप की धमकी: 30% टैरिफ 1 अगस्त से लागू करने की चेतावनी
शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका और उसके व्यापार साझेदारों के बीच समझौता नहीं होता है तो वह 1 अगस्त से यूरोप और मैक्सिको से आने वाले आयात पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे। हफ्तों चली बातचीत के बावजूद जब कोई बड़ा व्यापार समझौता नहीं हो पाया, तो ट्रंप का यह बयान सामने आया, जिससे बाजार में हलचल मच गई।
क्या है विश्लेषकों की राय
मॉर्निंगस्टार के मुख्य इक्विटी रणनीतिकार माइकल फील्ड ने कहा कि बाजार ने इस खबर को निगेटिव तौर पर जरूर लिया है। लेकिन अभी इसे पूरी तरह गंभीरता से नहीं लिया गया है। उनके मुताबिक, निवेशक मान रहे हैं कि यह बातचीत की शुरुआत भर है और आने वाले हफ्तों में स्थिति में सुधार हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Hyundai Aura S AMT: ह्यूंदै ऑरा को मिला नया ऑटोमेटेड वेरिएंट, जानें कीमत और क्या है इसमें खास

BMW 3 Series LWB
- फोटो : BMW
ईयू की प्रतिक्रिया
यूरोपीय यूनियन ने रविवार को बयान दिया कि वह अमेरिकी टैरिफ के जवाब में अपने काउंटर-मापदंड फिलहाल अगस्त की शुरुआत तक टाल रहा है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश जारी रखेगा।
इटली का बयान और यूरोप की रणनीति
इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो यूरोप ने 21 अरब यूरो (करीब 24.5 अरब डॉलर) के अमेरिकी सामान पर टैरिफ लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, यूरोपीय ट्रेड कमिश्नर मारोस शेफकोविच ने कहा कि यूरोप बातचीत से सकारात्मक समाधान चाहता है, लेकिन अगर बातचीत टूटती है तो कड़े कदम उठाने को तैयार है।
यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी, GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग

Porsche Macan
- फोटो : Porsche
ऑटोमोबाइल सेक्टर में 1.5% की गिरावट
ट्रंप के इस बयान के बाद यूरोप के ऑटोमोबाइल सेक्टर में 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। अब तक ट्रंप ने कार सेक्टर को कोई राहत नहीं दी है, जो अभी भी 27.5 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी के दायरे में है। पोर्शे के शेयर 2.4 प्रतिशत, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज के शेयर 2 प्रतिशत, जबकि फॉक्सवैगन के शेयर 1.9 प्रतिशत तक गिर गए।
यह भी पढ़ें - Tesla: क्या अब आपकी कार का नया को-ड्राइवर बनेगा ग्रोक? एलन मस्क टेस्ला कारों में ला रहे हैं अपना AI चैटबॉट

Volkswagen Tiguan R-Line
- फोटो : Volkswagen
अन्य कंपनियों की स्थिति
इंडिविजुअल स्टॉक्स में, लिफको के शेयर में 9.1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई क्योंकि कंपनी का दूसरी तिमाही का प्री-टैक्स प्रॉफिट उम्मीद से कम रहा। वहीं, दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका के शेयर 1.8 प्रतिशत चढ़े क्योंकि उसकी दवा बैक्सड्रोस्टेट ने लेट-स्टेज स्टडी में अच्छे नतीजे दिखाए।
मोर्गन स्टेनली का आउटलुक डाउनग्रेड
इसी बीच, मॉर्गन स्टेनले ने यूरोप की 2025 की एमएससीआई यूरोप की लोकल करेंसी में कमाई का अनुमान +1.3% से घटाकर -1.0% कर दिया है। इसके पीछे टैरिफ और करेंसी को लेकर बने अनिश्चितता के हालात जिम्मेदार बताए गए हैं।
यह भी पढ़ें - EV Charging Station: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ईवी के लिए बड़ा कदम, यूपी सरकार लगाएगी पांच चार्जिंग स्टेशन
यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट