फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV Charging Station: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ईवी के लिए बड़ा कदम, यूपी सरकार लगाएगी पांच चार्जिंग स्टेशन

Sat, 12 Jul 2025 08:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 08:24 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 5 जगहों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है।

विज्ञापन
UP Govt To Install 5 EV Charging Stations on Agra Lucknow Expressway
EV charging station - फोटो : Freepik
उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार अब लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 5 जगहों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगाने जा रही है। यह फैसला न सिर्फ ई-वाहनों को प्रोत्साहित करेगा बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। 


यह भी पढ़ें - VinFast: विनफास्ट जल्द शुरू करेगा भारत में काम, VF6 और VF7 की प्री-बुकिंग 15 जुलाई से शुरू

पांच लोकेशनों पर होंगे चार्जिंग पॉइंट्स
इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने हाल ही में एक सफल परीक्षण भी किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, UPEIDA के चीफ सेफ्टी ऑफिसर आर. एन. सिंह ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन एक्सप्रेसवे के किमी 21, 101, 104, 227 और 290 पर खोले जा रहे हैं। इन सभी जगहों पर इलेक्ट्रिक बस के साथ चार्जिंग का ट्रायल भी किया गया है, जो पूरी तरह सफल रहा।

 
UP Govt To Install 5 EV Charging Stations on Agra Lucknow Expressway
Electric Car - फोटो : Freepik
भविष्य में और भी तकनीकी सुविधाएं जुड़ेंगी
UPEIDA का कहना है कि इन चार्जिंग स्टेशनों को भविष्य में और भी टेक्नोलॉजी के लिहाज से एडवांस बनाया जाएगा, जिससे गाड़ियों को चार्ज होने में कम समय लगे और यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। अभी लगाए जा रहे चार्जिंग पॉइंट्स फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों का सफर और भी आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें - Mercedes-Benz GLS AMG Line: मर्सिडीज-बेंज GLS AMG लाइन भारत में लॉन्च, टॉप लग्जरी एसयूवी में स्पोर्टी टच
UP Govt To Install 5 EV Charging Stations on Agra Lucknow Expressway
चार्जिंग स्टेशन - फोटो : AI
ई-मोबिलिटी नीति को मिलेगा बल
सरकार का यह कदम न सिर्फ पर्यावरण के लिहाज से अहम है, बल्कि ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की नीति को भी मजबूती देगा। जैसे-जैसे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा, वैसे-वैसे एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें - Car Safety: अगर परिवार की सुरक्षा है आपकी प्राथमिकता, तो इन 5 कारों से बनाएं दूरी,  GNCAP ने दी बेहद कम रेटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Govt To Install 5 EV Charging Stations on Agra Lucknow Expressway
EV Charging Stations - फोटो : Freepik
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे - एक अहम कड़ी
लखनऊ और आगरा को जोड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे 302.222 किलोमीटर लंबा है और 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड है। यह न सिर्फ यात्रा का समय कम करता है बल्कि दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी बेहतर बनाता है। इस एक्सप्रेसवे को भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है, ताकि ट्रैफिक बढ़ने पर भी सुविधा बनी रहे।

यह भी पढ़ें - Uber: बाइक टैक्सी चल सकती हैं, तो एग्रीगेटर्स क्यों नहीं? उबर ने कर्नाटक के फैसले को कोर्ट में दी चुनौती
विज्ञापन
UP Govt To Install 5 EV Charging Stations on Agra Lucknow Expressway
Electric Vehicles Charging Station - फोटो : Freepik
यह रास्ता फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव और हरदोई जैसे जिलों से होकर गुजरता है। साथ ही यह यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ता है, जो आगरा से ग्रेटर नोएडा तक जाता है। इस तरह यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच एक अहम लिंक बनता है। 

यह भी पढ़ें - FASTag: अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, एनएचएआई लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed