{"_id":"67d0359d83531585070b65b6","slug":"us-president-donald-trump-to-buy-tesla-ev-praised-elon-musk-as-truly-great-american-2025-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: टेस्ला की कार खरीदेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कहा- 'कट्टर वामपंथी पागल' जानबूझकर मस्क को बना रहे निशाना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Donald Trump: टेस्ला की कार खरीदेंगे डोनाल्ड ट्रंप, कहा- 'कट्टर वामपंथी पागल' जानबूझकर मस्क को बना रहे निशाना
Tue, 11 Mar 2025 06:37 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Mar 2025 06:37 PM IST
सार
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने मंगलवार को एलान किया कि वह बुधवार सुबह एक नई टेस्ला कार खरीदेंगे। यह फैसला टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के प्रति उनके समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Donald Trump, Elon Musk
- फोटो : PTI
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने मंगलवार को एलान किया कि वह बुधवार सुबह एक नई टेस्ला कार खरीदेंगे। यह फैसला टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के प्रति उनके समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप ने मस्क की तारीफ करते हुए उन्हें "एक सच्चा महान अमेरिकी" बताया।
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क
- फोटो : ANI
एलन मस्क के समर्थन में ट्रंप का बड़ा बयान
ट्रंप ने यह घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर की। उन्होंने टेस्ला के खिलाफ चल रहे बॉयकॉट प्रयासों की आलोचना करते हुए इसे एलन मस्क पर हमला करार दिया। ट्रंप का कहना है कि टेस्ला और मस्क ने अमेरिका में काफी योगदान दिया है। लेकिन "कट्टर वामपंथी पागल लोग" जानबूझकर उन्हें निशाना बना रहे हैं।
इस बयान के जरिए ट्रंप ने रिपब्लिकन, कंजर्वेटिव और अपने समर्थकों को मस्क के समर्थन में लामबंद करने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें- 2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड लॉन्च, जानें डिटेल्स

एलन मस्क और अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : X / @elonmusk
मस्क ने दिया ट्रंप को जवाब
एलन मस्क ने ट्रंप की इस घोषणा पर संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, "धन्यवाद, राष्ट्रपति जी"। यह बयान ऐसे समय में आया है जब पूरे अमेरिका में टेस्ला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों की वजह मस्क की डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) में भूमिका और सरकार की नौकरी में कटौती से जुड़े फैसले माने जा रहे हैं।
टेस्ला के कई प्लांट्स के बाहर लोग पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और मस्क की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे, लेकिन कुछ टेस्ला फैक्ट्रियों और वाहनों में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें- Panoramic Sunroof Cars: क्या आपको पैनोरमिक सनरूफ वाली बजट-फ्रेंडली कार की है तलाश, तो ये हैं टॉप-5 ऑप्शन

2025 Tesla Model Y
- फोटो : X/@Tesla
टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट
सोमवार को टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। यह पिछले कुछ वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट थी, जहां कंपनी के स्टॉक्स 15 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। इस गिरावट के पीछे मुख्य रूप से अर्थव्यवस्था से जुड़ी अनिश्चितताएं और ट्रंप द्वारा लगाए गए नए टैरिफ बताए जा रहे हैं, जिनकी वजह से निवेशकों में बेचैनी बढ़ गई।
इसके अलावा, UBS ग्रुप एजी के विश्लेषक जोसेफ स्पाक ने टेस्ला की पहली तिमाही और पूरे साल के लिए अनुमान घटा दिए। इसी तरह, रॉबर्ट डब्ल्यू बेयर्ड एंड कंपनी के विश्लेषक बेन कैलो ने भी 6 मार्च को टेस्ला की डिलीवरी के पूर्वानुमानों में कटौती की थी।
यह भी पढ़ें- Dark Edition Cars: क्या आपको काली कारें पसंद हैं? तो ये हैं ब्लैक एडिशन वाली सबसे किफायती कारें

Tesla Car
- फोटो : Tesla
स्पाक के मुताबिक, टेस्ला इस तिमाही में सिर्फ 3,67,000 गाड़ियां डिलीवर करेगी, जो उनके पहले के अनुमान से 16 प्रतिशत कम है। उन्होंने यह भी कहा कि अब टेस्ला 2025 में 2024 की तुलना में ज्यादा गाड़ियां नहीं बेच पाएगी। इसके उलट, ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों का अनुमान है कि टेस्ला की सेल्स सालाना 10 प्रतिशत बढ़ सकती हैं। जबकि टेस्ला के अधिकारियों का मानना है कि कंपनी अगले साल फिर से ग्रोथ की ओर बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- Nissan: कारों और लोगों से भरी सड़कों पर निसान ने बिना ड्राइवर वाली गाड़ियों का किया परीक्षण, जानें डिटेल्स