फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dark Edition Cars: क्या आपको काली कारें पसंद हैं? तो ये हैं ब्लैक एडिशन वाली सबसे किफायती कारें

Mon, 10 Mar 2025 07:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 07:30 PM IST
सार

बाजार में चमकदार और आकर्षक रंगों की भरमार है, लेकिन हमेशा से एक खास वर्ग ऐसा रहा है जो ऑल-ब्लैक कारों की क्लासिक अपील का दीवाना है। अगर आप बजट में रहते हुए भी एक स्टाइलिश और क्लासी कार चाहते हैं, तो भारत में उपलब्ध ये किफायती ब्लैक एडिशन कारें आपके लिए सही विकल्प हो सकती हैं।

विज्ञापन
affordable dark edition cars in india black edition cars know details
Tata Altroz Dark Edition - फोटो : Tata Motors
बाजार में चमकदार और आकर्षक रंगों की भरमार है, लेकिन हमेशा से एक खास वर्ग ऐसा रहा है जो ऑल-ब्लैक कारों की क्लासिक अपील का दीवाना है। गहरे रंग वाली गाड़ियां एक प्रीमियम और एलिगेंट लुक देती हैं, जिसे कार प्रेमी काफी पसंद करते हैं। इसी वजह से कई कार निर्माता कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के खास ब्लैक एडिशन लॉन्च किए हैं, जिनमें ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और डार्क-थीम इंटीरियर देखने को मिलता है। अगर आप बजट में रहते हुए भी एक स्टाइलिश और क्लासी कार चाहते हैं, तो भारत में उपलब्ध ये किफायती ब्लैक एडिशन कारें आपके लिए सही विकल्प हो सकती हैं।
affordable dark edition cars in india black edition cars know details
MG Comet EV Blackstorm - फोटो : MG Motor India
MG Comet EV Blackstorm
एमजी मोटर्स ने अपने ब्लैकस्टॉर्म एडिशन की रेंज को बढ़ाते हुए हाल ही में Comet EV Blackstorm (कॉमेट ईवी ब्लैकस्टॉर्म) एडिशन लॉन्च किया है। यह कंपनी के टॉप-स्पेक Exclusive FC वेरिएंट पर आधारित है और इसकी कीमत रेगुलर मॉडल से 30,000 रुपये ज्यादा है। MG Comet EV की बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) ऑप्शन के साथ शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये है। जबकि BaaS ऑप्शन के बिना इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है।

ब्लैकस्टॉर्म एडिशन में ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर के साथ एलॉय व्हील्स, बोनट ब्रांडिंग, फॉग लैंप गार्निश, स्किड प्लेट्स और बॉडी मोल्डिंग पर रेड हाइलाइट्स दिए गए हैं। कार के फ्रंट फेंडर्स पर ब्लैकस्टॉर्म बैज भी लगाया गया है। इंटीरियर में व्हाइट और ग्रे कलर थीम बनी हुई है, लेकिन सीटें ब्लैक कलर में दी गई हैं, जिन पर खास ब्लैकस्टॉर्म बैजिंग मौजूद है। मैकेनिकल रूप से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी 17.3 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 230 किमी की रेंज ऑफर करती है। फीचर्स और सेफ्टी भी रेगुलर मॉडल जैसी ही है।
affordable dark edition cars in india black edition cars know details
Tata Altroz Dark Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Altroz Dark Edition
Tata Motors (टाटा मोटर्स) उन चुनिंदा कंपनियों में से है, जो भारत में अपनी गाड़ियों के डार्क एडिशन पेश कर रही हैं। Tata Altroz Dark Edition (टाटा अल्ट्रोज डार्क एडिशन) इस सीरीज में सबसे किफायती मॉडल है, जो एक ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आता है। इस एडिशन में ब्लैक ग्रिल, एलॉय व्हील्स, डार्क-थीम कैबिन और सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो इसे एक स्लीक और स्टाइलिश लुक देती है।

इसमें डार्क क्रोम एलिमेंट्स को ग्रिल और टेलगेट पर इस्तेमाल किया गया है, जबकि फ्रंट फेंडर पर डार्क एडिशन बैज और सीट बैकरेस्ट पर उभरा हुआ डार्क ब्रांडिंग इसे खास बनाते हैं। टाटा अल्ट्रोज डार्क एडिशन को XZ Plus S और XZ Plus S Lux वेरिएंट में पेश किया गया है। जो पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आता है। इसकी कीमत करीब साढ़े 9 लाख रुपये से लेकर करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
affordable dark edition cars in india black edition cars know details
Tata Nexon Dark Edition - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon Dark Edition
Tata Nexon Dark Edition (टाटा नेक्सन डार्क एडिशन) को Creative, Creative Plus, Creative Plus S, Fearless और Fearless Plus S जैसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह एक ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आती है, जो इसे सड़क पर और भी शानदार बनाती है। 

कार के फ्रंट फेंडर पर Dark Edition बैज इसे एक एक्सक्लूसिव लुक देता है। फीचर्स और सेफ्टी के मामले में इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह स्टैंडर्ड टाटा नेक्सन जैसी ही है। टाटा नेक्सन डार्क एडिशन की कीमत करीब 12 लाख से शुरू होकर करीब साढ़े 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती 
विज्ञापन
affordable dark edition cars in india black edition cars know details
Hyundai Exter Knight Edition - फोटो : Hyundai
Hyundai Exter Knight Edition
Hyundai (ह्यूंदै) ने जुलाई 2024 में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter (एक्सटर) का Knight Edition लॉन्च किया, जिसमें अंदर और बाहर पूरी तरह से ब्लैक-आउट लुक दिया गया है। इस स्पेशल एडिशन में ब्लैक बैज, एलॉय व्हील्स, फ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स, डैशबोर्ड और सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो इसे और ज्यादा बोल्ड बनाती है।

ह्यूंदै ने ब्लैक लुक को और आकर्षक बनाने के लिए इसमें रेड एक्सेंट जोड़े हैं, जो ब्रेक कैलिपर्स, ग्रिल ट्रिम, एसी वेंट हाइलाइट्स और सीट पाइपिंग पर देखने को मिलते हैं। इससे कार को एक स्पोर्टी टच मिलता है। Knight Edition को SX और SX(O) Connect वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब साढ़े 8 लाख रुपये से शुरू होकर करीब साढ़े 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। हालांकि, इंजन और अन्य फीचर्स रेगुलर एक्सटर के जैसे ही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed