इस समय भारत में हुंडई की क्रेटा बेहद पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। वैसे इसे मारुति की विटारा ब्रेजा कड़ी टक्कर दे रही है लेकिन क्रेटा के सिंहासन को हिला पाना बाद की बता नहीं है। लेकिन आने वाला समय क्रेटा के लिए टफ साबित हो सकता है! क्योकिं जल्द ही भारत में 4 नई SUV गाड़ियां दस्तक देने वाली हैं। आइये आपको बताते हैं उन गाड़ियों के बारे में...
{"_id":"5d11bc6f8ebc3e12ce5eda0f","slug":"upcoming-suv-in-india-which-will-compete-to-hyundai-creta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai Creta को टक्कर देने आ रही हैं 4 नई SUV","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai Creta को टक्कर देने आ रही हैं 4 नई SUV
Tue, 25 Jun 2019 03:21 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 25 Jun 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
हुंडई क्रेटा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MG Hector
MG Hector Front
भारत में 27 जून को MG Hector लांच होने जा रही है। आम गाड़ियों की तुलना में यह फुली फीचर्स लोडेड और यह अपने सेगमेंट की पहली कनेक्टेड एसयूवी होगी। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे 13 लाख रुपये के अन्दर लांच किया जा सकता है।
Kia Seltos
Kia Seltos
- फोटो : Google
हाल ही में किआ मोटर्स ने अपनी नई सेल्टॉस एसयूवी को भारत में पेश किया था। इसका डिजाइन काफी स्पोर्टी है और यह दिखने में काफी प्रीमियम नजर आती है। इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। भारत में इसे इस साल अगस्त महीने में लांच किया जा सकता है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda HR-V
honda hr-v Vezel
जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा भी अब भारत में अपनी नई एसयूवी HR-V को पेश करनी की तैयारी में है। यह 5 सीटर गाड़ी होगी। जोकि कंपनी की BR-V और CR-V के बीच के गैप को भरेगी। सोर्स से पता चला है कि कंपनी इसे 15 लाख रुपये के आस-पास लांच कर सकती है। इस साल फेस्टिव सीजन के आस-पास इसे लांच किया जा सकता है।
विज्ञापन
Skoda Kamiq
Skoda Kamiq
स्कोडा अपनी प्रीमियम क्वालिटी के जानी जाती है। भारत में कंपनी अपनी नई Kamiq एसयूवी को लांच करने की तैयारी में है। इंटरनेशनल मार्किट में यह गाड़ी मौजूद है लेकिन भारत में इसे नए स्टाइल में उतारा जायेगा। कहस बात यह है कि भारत में इसे नए MQB-A0-IN प्लैटफॉर्म पर बनाया जायेगा। वही इसमें बीएस6 वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है।