देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आ रही है। साथ कुछ सेलेक्टेड मॉडल्स पर भी अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। दोस्तों अगर आप इन दिनों मारुति सुजुकी की कोई नई कार या SUV खरीदने की सोचा रहे हैं तो आप उससे पहले इस रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ें।
{"_id":"5d1059f68ebc3e53a961d215","slug":"save-rs-40500-on-maruti-suzuki-dzire-and-rs-38000-on-vitara-brezza","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti ने डिजायर और विटारा ब्रेजा पर काफी बड़ा डिस्काउंट, ग्राहकों को होगा फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti ने डिजायर और विटारा ब्रेजा पर काफी बड़ा डिस्काउंट, ग्राहकों को होगा फायदा
Tue, 25 Jun 2019 09:36 AM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Tue, 25 Jun 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
मारुति सुजुकी की कारों पर डिस्काउंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजायर पर 40,500 रुपये का डिस्काउंट
Maruti Suzuki Dzire and Renault Kwid
कॉम्पैक्ट सेडान कारों में मारुति सुजुकी की डिजायर बेहद पॉपुलर कार है। और इसकी डिमांड भी काफी ज्यादा है। फिलहाल कंपनी इस कार पर पूरे 40,500 रुपये बचत का मौका दे रही है। ज्यादा जानकारी के लिए आप मारुति सुजुकी के आउटलेट से संपर्क कर सकते हैं। डिजायर में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। इसका पेट्रोल इंजन 82bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क देता है। जबकि, डीजल इंजन 74 bhp की पावर और 190 Nm का टॉर्क देता है। पेट्रोल मॉडल 22 kmpl के माइलेज का दावा करता है। वहीं, Dzire डीजल 28 kmpl के माइलेज का दावा करती है। इस कार की कीमत 5.83 लाख रुपये से शुरू होती है।
विटारा ब्रेज़ा पर 38000 रुपये का डिस्काउंट
Maruti Vitara Brezza facelift 2019
मारुति अपनी कॉम्पैक्ट SUV विटारा ब्रेज़ा की बिक्री को बढ़ाने के लिए भी एक खास ऑफर लेकर आई है जिसमें आप पूरे 38000 रुपये की बचत कर सकते हैं। विटारा ब्रेज़ा की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 7.68 लाख रुपये से लेकर 10.43 लाख रुपये तक जाती है। इसमें आपको 7 वेरिएंट्स मिलते हैं। विटारा ब्रेजा में एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेक सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग के साथ ISOFIX फीचर दिया गया है। इसमें 1248cc, DDiS 200 इंजन लगा है जो 66kW की पावर और 200Nm टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड मैन्युअल और AGS गियरबॉक्स के साथ है एक लीटर में यह कार 24.3 km की माइलेज निकाल देती है।