{"_id":"6899ed48176a32600607a146","slug":"ktm-160-duke-motorcycle-launched-in-india-know-price-features-specifications-2025-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KTM 160 Duke: केटीएम 160 ड्यूक लॉन्च, कंपनी की भारत में अब तक की सबसे किफायती बाइक, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
KTM 160 Duke: केटीएम 160 ड्यूक लॉन्च, कंपनी की भारत में अब तक की सबसे किफायती बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
Mon, 11 Aug 2025 06:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 11 Aug 2025 06:47 PM IST
सार
केटीएम 160 ड्यूक ब्रांड की ड्यूक बाइक रेंज में नया एंट्री लेवल मॉडल है। साथ ही यह इसके पूरे पोर्टफोलियो में सबसे सस्ती बाइक है।
विज्ञापन
KTM 160 Duke
- फोटो : KTM India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पोर्ट्स बाइक के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। KTM (केटीएम) ने भारत में अपनी नई एंट्री-लेवल बाइक 160 Duke (160 ड्यूक) लॉन्च कर दी है। जिसकी कीमत करीब 1.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह KTM की भारत में अब तक की सबसे किफायती बाइक है और कंपनी की लाइनअप में 200 Duke के ठीक नीचे रखी गई है। माना जा रहा है कि यह Yamaha MT 15 V2 को कड़ी टक्कर देगी।
विज्ञापन
KTM की मौजूदा लाइनअप में 1390 Super Duke R, 890 Duke R, 390 Duke, 250 Duke और 200 Duke शामिल हैं। पहले कंपनी 125 Duke भी बेचती थी, लेकिन मार्च 2025 में इसे बंद कर दिया गया। 160 Duke इस रेंज की सबसे नई पेशकश है और कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ एक आम बाइक नहीं, बल्कि पूरी तरह स्पोर्टी कैरेक्टर वाली मशीन है। इसके साथ ही केटीएम ने खुलासा किया है कि वह RC 160 पर भी काम कर रही है, जो कंपनी की सबसे सस्ती RC बाइक होगी और कुछ हफ्तों में लॉन्च होगी। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में नेकेड बाइक सेगमेंट में नंबर वन स्थान हासिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
KTM 160 Duke
- फोटो : KTM India
इंजन और परफॉर्मेंस
कंपनी का दावा है कि KTM 160 Duke भारत की सबसे पावरफुल 160cc बाइक होगी। इसमें 160cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 200 Duke के प्लेटफॉर्म से लिया गया है। यह इंजन 18.74 bhp की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यही इंजन और चेसिस आने वाली RC 160 में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

ब्रेक और सस्पेंशन
सस्पेंशन के लिए इसमें WP यूएसडी फ्रंट फोर्क (138 mm ट्रैवल) और पीछे WP मोनोशॉक (161 mm ट्रैवल) दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए 320 mm का फ्रंट डिस्क और 230 mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है।
सस्पेंशन के लिए इसमें WP यूएसडी फ्रंट फोर्क (138 mm ट्रैवल) और पीछे WP मोनोशॉक (161 mm ट्रैवल) दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए 320 mm का फ्रंट डिस्क और 230 mm का रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है।
लुक और डिजाइन
केटीएम का कहना है कि 160 Duke को ब्रांड की पारंपरिक डिजाइन फिलॉसफी के साथ बनाया गया है। जिसमें हाई-परफॉर्मेंस कैरेक्टर और प्रीमियम स्पोर्टी लुक का मेल है। इसका डिजाइन रेसिंग से प्रेरित है, जिसमें आक्रामक राइडिंग पोजिशन और तेज-तर्रार हैंडलिंग का दावा किया गया है।
इसमें केटीएम की सिग्नेचर LED हेडलाइट (बाइफर्केटेड डिजाइन), शार्प टैंक श्राउड, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्लिक टेल सेक्शन और LED टेललाइट दी गई है। पेंट ऑप्शन में ऑरेंज-ब्लैक सिग्नेचर थीम और ब्लू-व्हाइट विद ऑरेंज एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन शामिल है।

कैसे हैं फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो बाइक में 5.0-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल रिसीव और म्यूजिक प्ले जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
फीचर्स की बात करें तो बाइक में 5.0-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल रिसीव और म्यूजिक प्ले जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
डिलीवरी, वारंटी और कीमत
KTM 160 Duke की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.85 लाख रुपये रखी गई है। इसके साथ कंपनी 10 साल की वारंटी दे रही है। खरीदारों के लिए कई फाइनेंसिंग ऑप्शंस भी उपलब्ध होंगे। बाइक की डीलरों को डिलीवरी 12 अगस्त से शुरू हो जाएगी।