फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ethanol-Blended Petrol Debate: NITI Aayog’s 2021 Push for Lower Prices and Tax Breaks Resurfaces

Ethanol: इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल विवाद, जब नीति आयोग ने 2021 में सुझाए थे कम दाम और टैक्स छूट

Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
सार

पिछले महीने भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल कर लिया - यह पिछले 11 वर्षों में करीब 13 गुना बढ़ोतरी है। हालांकि इसे लेकर प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है।

विज्ञापन
Ethanol-Blended Petrol Debate: NITI Aayog’s 2021 Push for Lower Prices and Tax Breaks Resurfaces
Ethanol blending with Petrol - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पिछले महीने भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य हासिल कर लिया - यह पिछले 11 वर्षों में करीब 13 गुना बढ़ोतरी है। हालांकि इसे लेकर प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। कई वाहन मालिक कार की परफॉर्मेंस पर इसके असर को लेकर चिंतित हैं। जबकि शीर्ष सरकारी अधिकारी वाहनों की सुरक्षा और इंजन परफॉर्मेंस से जुड़े दावों को खारिज कर चुके हैं। फिर भी, कीमत का मुद्दा सबसे बड़ी बहस का केंद्र बना हुआ है। खासकर तब जब कुछ लोग बता रहे हैं कि ईंधन दक्षता (माइलेज) कम हो गई है, लेकिन पेट्रोल की कीमतें वही हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Ethanol: गडकरी का पेट्रोल लॉबी पर वार, कहा- मुझे एक भी कार दिखाइए जो इथेनॉल से खराब हुई हो
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - EV Battery: 5 मिनट में चार्ज होकर 1,800 मील चलने वाली ईवी बैटरी, टेस्ला के लिए चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत पर विवाद क्यों
इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल, पुराने 'शुद्ध' पेट्रोल से सस्ता होता है। दिल्ली में लगभग 61 रुपये प्रति लीटर (जीएसटी समेत) जबकि सामान्य पेट्रोल करीब 95 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में, सिद्धांत के हिसाब से पेट्रोल पंप पर कीमत कम होनी चाहिए।

लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि देश के कई हिस्सों में कीमतें बराबर हैं या कुछ जगहों पर थोड़ी ज्यादा भी। इसकी वजह है टैक्स (एक्साइज ड्यूटी, वैट) और सब्सिडी पॉलिसी, जो इथेनॉल की कम कीमत का फायदा पूरी तरह उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंचने देती।

कुछ वाहन मालिकों का दावा है कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने पर उनकी माइलेज काफी घट गई है, जिससे प्रति किलोमीटर की लागत बढ़ रही है और ईंधन ज्यादा खरीदना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें - Traffic Violation: यूपी में 9,000 से ज्यादा गाड़ियों के परमिट निलंबित, सुरक्षा नियमों से कर रहे थे खिलवाड़

Ethanol-Blended Petrol Debate: NITI Aayog’s 2021 Push for Lower Prices and Tax Breaks Resurfaces
Ethanol blending with Petrol - फोटो : Adobe Stock
सरकार की सफाई
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस हफ्ते साफ किया कि E20 का माइलेज पर असर सिर्फ "थोड़ा" है। सोशल मीडिया पर मंत्रालय ने बताया कि E10 के लिए डिजाइन और E20 के लिए कैलिब्रेट किए गए वाहनों में माइलेज 1 प्रतिशत से 2 प्रतिशत तक घट सकता है। जबकि बाकी वाहनों में यह गिरावट 3 प्रतिशत से 6 प्रतिशत हो सकती है। मंत्रालय के मुताबिक, बेहतर इंजन ट्यूनिंग और E20-फ्रेंडली पार्ट्स के इस्तेमाल से यह असर और कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Old Vehicles: पुरानी गाड़ियों पर बैन को लेकर सीएक्यूएम का बड़ा खुलासा, कोई रिसर्च नहीं की गई

नीति आयोग की 2021 की सिफारिशें
जून 2021 में नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सफल E20 प्रोग्राम भारत को हर साल करीब 30,000 रुपये करोड़ बचा सकता है और "पेट्रोल से कम कीमत में समान दक्षता" दे सकता है।

रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि मिश्रित ईंधन की कीमत सामान्य पेट्रोल से कम रखी जाए, ताकि “कैलोरीफिक वैल्यू में कमी” की भरपाई हो सके और देशभर में इसे स्वीकार किया जा सके। नीति आयोग ने यह भी सिफारिश की थी कि इथेनॉल को ईंधन के रूप में टैक्स में छूट दी जाए।

यह भी पढ़ें - Top 5 Bikes: सबसे दमदार पावर-टू-वेट रेशियो वाली टॉप-5 मोटरसाइकिल, कीमत दो से तीन लाख रुपये

Ethanol-Blended Petrol Debate: NITI Aayog’s 2021 Push for Lower Prices and Tax Breaks Resurfaces
Ethanol blending with Petrol - फोटो : Adobe Stock
रिपोर्ट में कहा गया था कि निवेशकों को प्रोत्साहित करने और नई इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार को पांच साल के लिए इथेनॉल की फ्लोर प्राइस (न्यूनतम कीमत) तय करनी चाहिए, जिसमें सालाना मूल्य वृद्धि का प्रावधान हो, ताकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां लंबे समय तक तय दर पर खरीदारी कर सकें। 

यह भी पढ़ें - Traffic Jam: हर दिन की एक जानी-पहचानी परेशानी, 2025 में ट्रैफिक जाम से जूझते भारत के टॉप 10 शहर 

यह भी पढ़ें - PM E-DRIVE: अब 2028 तक बढ़ी पीएम ई-ड्राइव योजना, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटर-रिक्शा वालों को 2026 के बाद नहीं मिलेगा फायदा 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed